फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल कांड: मां से बयां किया दर्द...मासूम की चीत्कार ने झकझोरा; बच्ची की चुप्पी के भीतर भयानक त्रासदी का शोर

Fri, 02 May 2025 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 May 2025 09:36 AM IST
सार

नैनीताल में दुष्कर्म की त्रासदी झेलने वाली बालिका को अपनों का भी प्यार नहीं मिल सका। माता-पिता के रिश्तों में खटास के कारण दो माह की उम्र में पिता का साथ छूट गया।

विज्ञापन
Nainital communal tension Girl remained silent for a few days, did not tell anyone at home
नैनीताल के मल्लीताल चीना बाबा चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद
दरिंदगी का शिकार हुई 12 साल की बच्ची पर संकट के बाद उसके मुंह से शब्द गायब थे। शायद खौफ के बीच उसकी चुप्पी भीतर ही भीतर भयानक त्रासदी का शोर मचा रही थी। किसी को नहीं पता था कि गुमसुम बच्ची के मुंह से जब शब्द फूटेंगे तो उसकी परिणति एक ऐसी घटना के रूप में सामने आएगी, जहां मानवता शर्मशार हो जाएगी। बच्ची को मुंह बंद रखने के लिए कहा गया था। कुछ बोलने पर उसके साथ ही परिवार को भी खत्म करने की धमकी थी। 


वहीं डर इतने दिनों से उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। छोटी सी उम्र में वह अंदर ही अंदर एक ऐसे तूफान का सामना कर रही थी, जिसने उसका बचपन झकझोर दिया। मां घर पर थी नहीं... बहन और दूसरे घरवालों से वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। 
Nainital communal tension Girl remained silent for a few days, did not tell anyone at home
नैनीताल के मल्लीताल में जुलूस निकालते लोग - फोटो : संवाद
मां के नैनीताल पहुंचते ही बच्ची ने उनसे अपने दर्द को बयां किया। मां से लिपटकर निकली उसकी चीत्कार ने पूरे नैनीताल को झकझोर दिया। उसके मुंह से निकल रहा एक-एक शब्द दर्द के सैलाब की तरह था, जो अपने साथ पूरी मानवता को ही बहा ले गया। 

 
Nainital communal tension Girl remained silent for a few days, did not tell anyone at home
भीमताल में दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ जुलूस निकालते व्यापारी - फोटो : संवाद
बालिका को नहीं मिल सका अपनों का भी प्यार
दुष्कर्म की त्रासदी झेलने वाली बालिका को अपनों का भी प्यार नहीं मिल सका। माता-पिता के रिश्तों में खटास के कारण दो माह की उम्र में पिता का साथ छूट गया। मां की ममता भी कुछ समय मिली और कुछ साल बीतने के बाद दूसरी जगह शादी होने पर यह बुआ संग रहने लगी। बड़ी बहन के साथ हंसते-खेलते दिन बीत रहे थे लेकिन अचानक हुई इस घटना ने फिर से उसे अंदर से झकझोर दिया। इसके बाद वह करीब एक पखवाड़े तक घर में ही गुमसुम रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital communal tension Girl remained silent for a few days, did not tell anyone at home
तल्लीताल बाजार से कमिश्नरी को जाता आक्रोशित लोगों का जुलूस - फोटो : संवाद
बुआ की देखरेख में रहती थीं दोनों बहनें
अल्मोड़ा जिले की रहने वालो महिला की शादी पहले नैनीताल में हुई थी। महिला का पति अचानक गायब हो गया। इससे परिवार पर आफत टूट पड़ी। अनुसूचित वर्ग की महिला मजदूरी कर परिवार चलाती थी, उसकी दो छोटी बेटियां है। वर्ष 2016 में मायके वालों ने महिला का विवाह उत्तर प्रदेश के संभल में करा दिया। इसके बाद बच्चियां महिला के पहले पति के घर बुआ की देखरेख में रहने लगी। 
विज्ञापन
Nainital communal tension Girl remained silent for a few days, did not tell anyone at home
तल्लीताल डांठ में प्रदर्शन करते जिला बार के अधिवक्ता - फोटो : संवाद
गुमशुम रहने की वजह पूछी तब खुला दुष्कर्म का राज
महिला हर माह उनकी देखरेख के लिए यहां आती है। एक पखवाड़े से बच्ची गुमुशम रहने लगी तो पहले बड़ी बहन ने उससे पूछा। डर के चलते बहन को कुछ नहीं बताया तो उसने अपनी नानी को नैनीताल बुला लिया। नानी के पूछने पर भी पीड़िता ने घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। मां जब यहां पहुंची तो उसने बच्ची से गुमशुम रहने की वजह पूछी तब दुष्कर्म का राज खुला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed