फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल में बवाल: उस्मान की करतूत से जनता में उबाल... आरोपी के घर की तरफ छिपते-छिपाते पहुंच गई भीड़; तस्वीरें

Fri, 02 May 2025 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 May 2025 09:02 AM IST
सार

नैनीताल में ठेकेदार उस्मान की करतूत से जनता में उबाल दिखाई दिया। बंद के बीच जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। भवाली और भीमताल के बाजार में जुलूस निकाला गया। 

विज्ञापन
Nainital communal tension Public is angry with Usman act  Crowd reached accused house hiding
मल्लीताल कोतवाली के समीप विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोग - फोटो : संवाद
नैनीताल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से लोगों के गुस्से का उबाल गुरुवार को भी दिखा। कई संगठनों के आह्वान पर दोपहर तक बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से देर रात ही पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स भी चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दी गई थी। 


नैनीताल नगर के मल्लीताल, तल्लीताल, गाड़ी पड़ाव, नया बाजार, कैंट बाजार, बड़ा बाजार, जयलाल साह बाजारों में दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर ताले लटके रहे। मल्लीताल से जुलूस निकालकर लोग इकट्ठा होकर मॉल रोड, डांठ होते हुए कमिश्नरी पहुंचे और ज्ञापन दिया। कोतवाली के बाहर भी धरना दिया गया। यहां प्रदर्शनकारियों से पुलिस की कई बार नोकझोंक हुई।
Nainital communal tension Public is angry with Usman act  Crowd reached accused house hiding
मल्लीताल कोतवाली के समीप विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां से गुजरते आयुक्त का वाहन - फोटो : संवाद
एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ प्रमोद साह प्रदर्शन करने वालों को समझाते रहे। उधर, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बंद के आह्वान को गलत बताते हुए अपनी दुकान खुली रखी। भीमताल में व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए बाजार में जुलूस निकाला और आरोपी को फांसी देने की मांग की। थाने पहुंचकर एसएसपी के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, सौरभ रौतेला, मनोज भट्ट, नितिन राणा, पुष्कर मेहरा, पंकज उप्रेती, भूपेंद्र कनौजिया, प्रवीण पटवाल आदि मौजूद रहे। 
Nainital communal tension Public is angry with Usman act  Crowd reached accused house hiding
कश्मिनरी के पास की गई सभा में मौजूद लोग - फोटो : संवाद
इधर भवाली में भी व्यापारियों ने दुकानें बंद रखने के साथ ही जुलूस निकालकर चौराहे पर आरोपी का पुतला फूंका। उसे फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, हेम आर्या, जुगल मठपाल, प्रकाश आर्य, कंचन साह, पवन भाकुनी, धीरज भाकुनी, योगेश जोशी, वर्षा आर्या, मनमोहन निगल्टिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital communal tension Public is angry with Usman act  Crowd reached accused house hiding
मल्लीताल कोतवाली के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों को समझाती संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल - फोटो : संवाद
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दी कार्रवाई की जानकारी तो थमा गुस्सा 
संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने दोपहर में भीड़ में शामिल लोगों को पुलिस और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों की निगरानी में पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्रशासन हरसंभव मदद कर रहा है। साथ ही बताया कि आरोपी उस्मान को जेल भेज दिया गया है। यह जानने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और दोपहर ढाई बजे लोग अपने घरों की ओर लौट गए। 

विज्ञापन
Nainital communal tension Public is angry with Usman act  Crowd reached accused house hiding
दुष्कर्म के बाद मल्लीताल चीना बाबा चौराहे पर पुलिस से भिड़ती महिलाएं - फोटो : संवाद
महिलाएं बोलीं, दरिंदे को मिले फांसी 
बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद से शहरवासियों में आक्रोश के साथ महिलाएं भी गुस्से में हैं। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन में महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। सभी महिलाओं ने एक सुर में आरोपी को फांसी की सजा की मांग उठाई।

नैनीताल शहर में भाईचारे का माहौल है। दुष्कर्म की घटना ने लोगों के गुस्से को भड़का दिया है। शहर का सौहार्द बनाए रखने और शहर के बेहतर भविष्य के लिए सत्यापन जरूरी है। इसे और सख्ती से किया जाएगा।-सरिता आर्या, विधायक 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed