{"_id":"6814595cf6c2cfcff00e4bdd","slug":"mushtaq-kills-pooja-live-in-partner-lover-chopped-off-her-head-woman-severed-head-not-found-udham-singh-nagar-2025-05-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूजा हत्याकांड में नया खुलासा: खुद को हिंदू बता पूजा संग रहता था मुश्ताक, बहन ने खोला बड़ा राज; न मिला कटा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा हत्याकांड में नया खुलासा: खुद को हिंदू बता पूजा संग रहता था मुश्ताक, बहन ने खोला बड़ा राज; न मिला कटा सिर
Fri, 02 May 2025 11:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 02 May 2025 11:20 AM IST
सार
उधम सिंह नगर के खटीमा में पूजा के कटे सिर की तलाश में फिर से सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन दूसरे दिन भी कटा सिर नहीं मिला। नदन्ना पुल के पास नहर में जल पुलिस दिनभर ढूंढती रही।
विज्ञापन
udhamsinghnagar murder
- फोटो : अमर उजाला
उधम सिंह नगर के खटीमा में नदन्ना नहर में अंडर पास काली पुलिया के पास बुधवार को महिला के सिर कटे धड़ की बरामदगी के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर जल पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन टीम को कामयाबी नहीं मिल सकी। गिरफ्तार हत्यारोपी मुश्ताक को हरियाणा पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। इस मामले की जांच हरियाणा पुलिस कर रही है। नानकमत्ता निवासी पूजा मंडल की हत्या के बाद मृतका के कटे सिर की खोजबीन करने के लिए नानकमत्ता से जल पुलिस बुलाई गई। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी, एसएसआई विनोद जोशी भी तलाश में जुटे रहे लेकिन पुलिस को कुछ बरामद नहीं हुआ।
खटीमा में नदन्ना नहर के अंडर पास पर कटे सिर को ढूंढती जल पुलिस
- फोटो : संवाद
कोतवाल दसौनी ने बताया कि घटना करीब पांच माह पहले की है, जिस कारण ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला का कटा हुआ सिर नहर के पानी के साथ बह चुका है। इधर, हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर पांच थाने से पुलिस टीम में शामिल एसआई कृष्ण कुमार, अमरजीत सिंह, मनीष कुमार आदि आरोपी मुश्ताक को अपने साथ ले गए। कोतवाली पुलिस के मुताबिक युवती की गुमशुदगी गुरुग्राम पुलिस थाने में दर्ज हुई थी।
मुश्ताक को फांसी की देने की मांग करते मृतका पूजा के परिजन
- फोटो : संवाद
हिंदू बताकर पूजा के साथ रह रहे मुश्ताक के लिए मांगी फांसी
पूजा मंडल की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में उसके परिजनों ने हत्या के आरोपी मुश्ताक को फांसी सजा देने की मांग की है। बृहस्पतिवार को मृतका पूजा के मोर्चरी में रखे धड़ को देखने व कागजी कार्यवाही के लिए पहुंचे परिजनों ने हत्यारोपी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। पूजा की छोटी बहन पुरमिला विश्वास ने कहा कि मुश्ताक खुद को हिंदू बताकर उसकी बहन के साथ रह रहा था।

पूजा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
उन्होंने आरोप लगाया कि पूजा की हत्या में मुश्ताक का पूरा परिवार शामिल है। मुश्ताक के परिवार के लोगों ने मिलकर पूजा की हत्या की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूजा के लापता होने के बाद सितारगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई तो उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुरमिला ने बड़ी बहन के हत्यारोपी मुश्ताक को फांसी की सजा देने की मांग की। मृतका की डीएनए रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल से बरामद चादर में लिपटा पड़ा शव
- फोटो : संवाद
पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका का गला काटकर फेंक दिए सिर और धड़
उधमसिंहनगर जिले के खटीमा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीछा छुड़ाने के लिए दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके सिर और धड़ को ठिकाने लगा दिया। हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लड़की की सिर कटी लाश बरामद कर ली है। सिर की तलाश जारी है। मृतका की बहन ने बीते साल दिसंबर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।