{"_id":"6813261eb8ea0de94b0eb798","slug":"mushtaq-kills-lover-pooja-udham-singh-nagar-uttarakhand-man-beheads-girlfriend-to-end-relationship-2025-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूजा हत्याकांड: मुश्ताक ने इसलिए धड़ से अलग किया था सिर, प्रेमी की आर्थिक मदद भी करती थी वो; कातिल का कबूलनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा हत्याकांड: मुश्ताक ने इसलिए धड़ से अलग किया था सिर, प्रेमी की आर्थिक मदद भी करती थी वो; कातिल का कबूलनामा
Thu, 01 May 2025 01:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 01 May 2025 01:21 PM IST
सार
उधमसिंहनगर जिले के खटीमा में प्रेमी मुश्ताक ने प्रेमिका पूजा की बेरहमी से मार डाला। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। प्रेमी ने सिर धड़ से अलग करने की वजह भी बताई है। उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल से बरामद चादर में लिपटा पड़ा शव
- फोटो : संवाद
उधमसिंहनगर जिले के खटीमा में दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका की बर्बरता से हत्या कर दी। हत्या का खुलासा करीब साढ़े पांच महीने बाद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी मुश्ताक ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 16 नवंबर 2024 को कातिल मुश्ताक पूजा को काली पुलिया अंडरपास के पास ले गया था। यहां उसकी हत्या करने के बाद उसने धड़ को चादर में लपेटा और सिर को कट्टे में डालकर नहर के दूसरे हिस्से में फेंक दिया, मुश्ताक ने ऐसा इसलिए किया ताकि शव की आसानी से शिनाख्त न हो सके। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि हत्याकांड की वजह प्रेम प्रसंग है। नहर में मृतक महिला के सिर तलाश की जा रही है।
खटीमा में नंदना नहर के इसी अंडर पास पर मिला था पूजा का शव
- फोटो : संवाद
सिर को थैले में पत्थर डालकर डुबोया
दरअसल, मुश्ताक पूजा को खटीमा स्थित इस्लाम नगर में अपनी बहन के घर लेकर आया था। मुश्ताक पूजा को लेकर काली पुलिया अंडरपास के पास नदन्ना नहर के पास सुनसान स्थान पर पहुंचा। यहां मौका पाकर उसने पूजा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने सिर को एक थैले में पत्थर डालकर डुबो दिया, जबकि धड़ को चादर और अन्य कपड़ों से लपेटकर नहर में फेंक दिया था।

हत्या से पहले बनाई पूरी योजना
मुश्ताक ने पूरी तैयारी के साथ पूजा की हत्या को अंजाम दिया था। घटनास्थल और हत्या के तरीके इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वह पूजा को हत्या के लिए बहाने से सुरई रेंज के घने जंगलों में ले गया लेकिन कामयाब न हो सका। पूजा को मौत के घाट उतारने और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए वह अपने साथ चाकू और चादर ले गया था।

पूजा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
शातिर पर भरोसा जान पर पड़ा भारी
पूजा का एक शातिर पर भरोसा करना उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। दो साल तक अपनी आर्थिक व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करने के लिए टैक्सी चालक ने पूजा का इस्तेमाल किया। फिर चुपके से घर आकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया। जब पूजा ने इसका विरोध किया तो शातिर मुश्ताक ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी। ऐसा जघन्य अपराध करने में उसके हाथ कांपे तक नहीं।
पूजा का एक शातिर पर भरोसा करना उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। दो साल तक अपनी आर्थिक व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करने के लिए टैक्सी चालक ने पूजा का इस्तेमाल किया। फिर चुपके से घर आकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया। जब पूजा ने इसका विरोध किया तो शातिर मुश्ताक ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी। ऐसा जघन्य अपराध करने में उसके हाथ कांपे तक नहीं।
विज्ञापन
घटनास्थल से बरामद चादर में लिपटा पड़ा शव
- फोटो : संवाद
पूजा करती थी मुश्ताक की आर्थिक मदद
प्रेम प्रसंग के बाद मुश्ताक ने पूजा का काफी फायदा उठाया। सूत्रों के मुताबिक पूजा ने उसे सितारगंज में एक प्लॉट खरीदकर दिया। इसके अलावा वह समय-समय पर उसकी आर्थिक मदद भी करती थी। कुछ साल प्रेम प्रसंग में रहने के बाद वह शादी से मुकर गया। इस बीच उसने निकाह भी कर लिया। पूजा ने इसका विरोध किया तो उसने रास्ते से हटा दिया।