फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी बारिश से मची तबाही: उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में घुसा बारिश का पानी और मलबा, भवन को खतरा; देखें तस्वीरें

Fri, 13 Sep 2024 10:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल/नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल/नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Sep 2024 10:09 AM IST
सार

शुक्रवार की सुबह ओखलकांडा ब्लॉक के उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में सड़क से भारी मात्रा में पानी और मलबा कार्यालय के अंदर जमा हो गया। मलबे के चलते बीईओ कार्यालय को खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
Debris and water entered the office of Deputy Education Officer in bhimtal
उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में घुसा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने अब तबाही मचाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की सुबह ओखलकांडा ब्लॉक के उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में सड़क से भारी मात्रा में पानी और मलबा कार्यालय के अंदर जमा हो गया। मलबे के चलते बीईओ कार्यालय को खतरा पैदा हो गया है।



 
Debris and water entered the office of Deputy Education Officer in bhimtal
कार्यालय में घुसा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
खनस्यूं के क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने मौकै पर पहुंचकर मलबा जमा होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। गोस्वामी ने बताया कि बीईओ कार्यालय के ऊपर स्थित सड़क से मलबा कार्यालय में आ गया। उन्होंने कहा कि मलबे से कार्यालय में रखे दस्तावेज और अन्य सामग्री खराब हुई है।
 
Debris and water entered the office of Deputy Education Officer in bhimtal
भीमताल में बारिश - फोटो : अमर उजाला
गोस्वामी ने कहा कि मूसलाधार बारिश से ओखलकांडा क्षेत्र में सड़क बंद होने के साथ जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Debris and water entered the office of Deputy Education Officer in bhimtal
बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला
खंड शिक्षाधिकारी सुलोहिता नेगी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कार्यालय में मलबा जमा हो गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों को भेजकर कार्यालय में रखे दस्तावेज समेत अन्य सामान को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा जा रहा है। बीईओ ने कहा कि मलबे के चलते भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed