फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   anand mahindra impressed by nainital street magician boy offers support for education and talent

'नन्हे जादूगर' की चमकेगी किस्मत: 'क्यों न वो दुनिया का बेहतरीन जादूगर बने?' कायल हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा

Sat, 06 Jun 2026 03:13 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 06 Jun 2026 03:13 PM IST
सार

नैनीताल की सड़कों पर जादू के करतब दिखाने वाले बालक की प्रतिभा ने देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद उन्होंने बालक की पढ़ाई और जादू की कला को आगे बढ़ाने में मदद की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
anand mahindra impressed by nainital street magician boy offers support for education and talent
nainital nanha jadugar - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नैनीताल की सड़कों पर जादू का करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले एक बालक की प्रतिभा ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने बालक की प्रतिभा की खुलकर सराहना की और उसके बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

anand mahindra impressed by nainital street magician boy offers support for education and talent
नैनीताल में फ्लैट्स मैदान के पास जादू दिखाता बच्चा। - फोटो : वीडियोग्रैब
करीब 1 मिनट 39 सेकंड के वीडियो में बालक आत्मविश्वास और सहजता के साथ जादू के करतब दिखाता नजर आ रहा है। उसकी प्रस्तुति, संवाद शैली और मासूम अंदाज ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग उसकी प्रतिभा की प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

anand mahindra impressed by nainital street magician boy offers support for education and talent
नैनीताल में फ्लैट्स मैदान के पास जादू दिखाता बच्चा। - फोटो : वीडियोग्रैब
आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह बच्चा बेहद प्रतिभाशाली है। उन्होंने सवाल किया कि क्या वह अभी भी नैनीताल की सड़कों पर प्रदर्शन करता है। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि यदि संभव हो तो वे न केवल उसकी पढ़ाई में सहयोग करना चाहेंगे, बल्कि जादू कला के प्रति उसकी रुचि को भी आगे बढ़ाने में मदद करना चाहते हैं।
विज्ञापन

anand mahindra impressed by nainital street magician boy offers support for education and talent
नैनीताल में फ्लैट्स मैदान के पास जादू दिखाता बच्चा। - फोटो : वीडियोग्रैब
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस बालक के भीतर असाधारण क्षमता दिखाई देती है और उसे उचित मार्गदर्शन व अवसर मिलें तो वह भविष्य में दुनिया के बेहतरीन जादूगरों में शामिल हो सकता है। उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बच्चे की खोज और उसकी मदद को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

anand mahindra impressed by nainital street magician boy offers support for education and talent
नैनीताल में फ्लैट्स मैदान के पास जादू दिखाता बच्चा। - फोटो : वीडियोग्रैब
बताया जा रहा है कि यह बालक मूल रूप से रामनगर क्षेत्र का रहने वाला है और नैनीताल सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर अपने जादुई करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करता रहा है। स्थानीय स्तर पर भी उसकी कला को सराहा जाता रहा है, लेकिन अब आनंद महिंद्रा जैसे बड़े उद्योगपति की नजर उस पर पड़ने से उसकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed