हरिद्वार में पत्नी कमला आडवाणी को अंतिम विदाई देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की आंखें छलक पड़ीं।
पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए छलकीं आडवाणी की आखें
आडवाणी ने परिजनों के साथ रविवार की सुबह हरिद्वार पहुंचकर हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड में अपनी पत्नी कमला आडवाणी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की। कमला आडवाणी का 6 अप्रैल को निधन हो गया था।
पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए छलकीं आडवाणी की आखें
लालकृष्ण आडवाणी और उनके साथ आए परिजनों को कारों और बस से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हरकी पैड़ी लाया गया, जहां तीर्थ पुरोहित मणिकांत मिश्र की देखरेख में पंडित नीरज श्रीकुंज ने वैदिक परंपरानुसार अस्थियों का विसर्जन कराया।
पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए छलकीं आडवाणी की आखें
अस्थि विसर्जन आडवाणी के पुत्र जयंत आडवाणी ने किया। इस दौरान उनकी पुत्रवधू गीतिका, पौत्री नव्या, पुत्री प्रतिभा आडवाणी समेत करीब 40 रिश्तेदार मौजूद थे।
पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए छलकीं आडवाणी की आखें
इनके अलावा परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, सांसद जगदंबिका पाल, रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर आदि मौजूद थे।