{"_id":"623dcd7f6ebc7b616f6b998f","slug":"yogi-adityanath-cabinet-list-know-about-all-ministers-of-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yogi Cabinet Ministers: 38 विधायक, आठ एमएलसी और छह किसी भी सदन के सदस्य नहीं, 21 ग्राफिक्स में जानिए सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yogi Cabinet Ministers: 38 विधायक, आठ एमएलसी और छह किसी भी सदन के सदस्य नहीं, 21 ग्राफिक्स में जानिए सबकुछ
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:29 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 52 मंत्रियों ने शपथ ले ली है। मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा पुराने चेहरे बाहर हो गए हैं। योगी के नए मंत्रिमंडल की औसत आयु 53 साल है।
विज्ञापन
1 of 21
Yogi Adityanath
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
योगी की नई कैबिनेट में इस बार 38 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। मतलब ये सभी इस बार विधानसभा चुनाव जीतकर आए हैं। वहीं, आठ विधानपरिषद के सदस्यों को भी मंत्री बनाया गया है। इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, एके शर्मा, जितिन प्रसाद, आशीष पटेल, संजय निषाद, स्वतंत्र देव सिंह, धर्मवीर प्रजापति, भूपेंद्र चौधरी शामिल हैं।
छह ऐसे भी नाम हैं, जो न तो विधानसभा और न ही विधान परिषद के सदस्य हैं। इन नामों ने हर किसी को चौंका दिया। इसमें दानिश आजाद अंसारी, जसवंत सैनी, दयाशंकर मिश्र दयालु, जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह और नरेंद्र कश्यप का नाम शामिल है। दिनेश प्रताप सिंह 2016 से 2021 तक एमएलसी थे। वे 2016 में एमएलसी बने थे। 2019 में रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। फिलहाल अभी चल रहे विधान परिषद चुनाव में नामांकन दाखिल किया है।
इस बार केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है। ब्रजेश पाठक योगी के पहली सरकार में कानून मंत्री थे। ग्राफिक्स के जरिए योगी के मंत्रियों के बारे में जानिए सबकुछ...
2 of 21
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार गोरखपुर शहरी से चुनाव लड़ा था। 18 साल में ये पहली बार था, जब किसी मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव लड़ा और फिर सत्ता भी हासिल की।
3 of 21
केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
केशव प्रसाद मौर्य इस बार सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद उनपर पार्टी ने विश्वास जताया। इस बार भी वह डिप्टी सीएम बनाए गए। वहीं, दूसरे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा की जगह इस बार ब्रजेश पाठक को मौका दिया गया है। पिछली सरकार में ब्रजेश कानून मंत्री थे और इस बार डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 21
सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना और स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
सूर्य प्रताप शाही पिछली सरकार में कृषि मंत्री थे। सुरेश खन्ना वित्त मंत्री और स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।
विज्ञापन
5 of 21
धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता और भूपेंद्र चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
नंद गोपाल गुप्ता नंदी को योगी सरकार में दोबारा मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में वह स्टांप मंत्री थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।