{"_id":"5a3297154f1c1b001c8b8c8d","slug":"uptet-result-declared-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म! यूपी टीईटी परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इंतजार खत्म! यूपी टीईटी परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट
Fri, 15 Dec 2017 06:07 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Fri, 15 Dec 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2017 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 15 अक्टूबर को प्रदेश में टीईटी-2017 का आयोजन किया गया था। जानिए कैसे चेक करें आसानी से रिजल्ट....
2 of 6
UP TET
वाराणसी में 35 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। पहली पाली में प्राइमरी वर्ग की दूसरी पाली में अपर प्राइमरी वर्ग की परीक्षा थी। प्राइमरी वर्ग के 6672 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 21 998 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए थे। दोनों पालियों में मिला कर 82.89 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
3 of 6
नगर के जीजीआईसी में रविवार को टीईटी की परीक्षा देते अभ्यर्थी।
- फोटो : ballia
दोनों पालियों की परीक्षार्थियों में महिलाओं की संख्या काफी थी। इससे पहले नवंबर महीने में टीईटी का परिणाम जारी किया जाना था लेकिन परीक्षार्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दिया जिसके बाद नतीजों के ऐलान में देरी हो गई। परिषद ने कोर्ट में याचिकाओं का जवाब दिया, जिसके बाद अब 15 दिसंबर को नतीजे घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टीईटी
- फोटो : SELF
बता दें कि, यूपी टीईटी के नतीजे आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती का विज्ञापन भी निकाला जाएगा। पहली बार सहायक अध्यापकों की भर्ती लिखित परीक्षा के जरिए होगी। इसके लिए परिषद ने पहले से ही पाठ्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
टीईटी परीक्षा देकर अाए परीक्षाथी
उम्मीदवारों को सलाह होगी कि वह वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें ताकि परिणाम जारी होने पर अपना रिजल्ट देख सकें। यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर परीक्षार्थी अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X