फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UPTET Result 2017 के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें परिणाम

Fri, 15 Dec 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Fri, 15 Dec 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
uptet 2017 results roll number wise will be announced 15 december
टीईटी परीक्षा - फोटो : amar ujala

लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2017) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। UPTET 2017 के नतीजे वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर जारी हो गया है। रिजल्ट से जुड़ी औपचारिकता पूरी करने के बाद नतीजे वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। 



 

uptet 2017 results roll number wise will be announced 15 december

प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 349,192 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 276,636 अभ्यर्थी शामिल हुए और जिसमें से 47,975 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर  0532-2466761 और 0532-2466769 पर यूपी परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहबाद से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा uptethelpline@gmail.com पर भी इमेल कर सकते हैं।

uptet 2017 results roll number wise will be announced 15 december

इससे पहले 30 नवंबर को टीईटी का परिणाम जारी करने की खबरें थी लेकिन हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के कारण परिणाम घोषणा में समय लग गया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के कई उम्मीदवारों ने प्रश्नों के उत्तर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं, जिसके चलते नतीजों की घोषणा होने में समय गया।
जानकारी के मुताबिक परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने विवादित प्रश्नों पर चार-पांच विषय विशेषज्ञों से राय लेने के बाद हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया। साथ ही सरकार को भी इसकी जानकारी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
uptet 2017 results roll number wise will be announced 15 december

गौरतलब है कि विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर प्राथमिक स्तर के तीन प्रश्नों के चारों विकल्प गलत होने पर उन्हें हल करने वाले सभी अभ्यर्थियों को एक-एक नंबर देने का निर्णय लिया गया। जबकि अंग्रेजी के एक प्रश्न के उत्तर में संशोधन किया गया है। अनिवार्य विषय हिन्दी में दो विकल्प को सही माना गया है। इस प्रश्न में दोनों विकल्पों का गोला भरने वाले अभ्यर्थियों को एक-एक नंबर दिए जाएंगे। इसके अलावा कई प्रश्नों के उत्तर पर याचिकाएं हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed