फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CS Result 2026: Professional, Executive Results to Be Released on August 25

ICSI CS Result: कब घोषित होगा सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट? जानें तारीख और समय, जारी हुआ नोटिस

Sat, 22 Aug 2026 02:54 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 22 Aug 2026 02:54 PM IST
सार

ICSI CS Professional, Executive Result 2026 Date: आईसीएसआई सीएस जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट अगस्त में ही जारी होगा। संस्थान ने रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी नोटिस के जरिए दी है।

विज्ञापन
ICSI CS Result 2026: Professional, Executive Results to Be Released on August 25
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ICSI CS Professional, Executive Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने जून 2026 सेशन के सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के नतीजे 25 अगस्त 2026 को जारी करेगा। सीएस प्रोफेशनल का परिणाम सुबह 11 बजे, जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स वेबसाइट पर होंगे उपलब्ध

नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवारों के सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) का ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट भी रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकेंगे। इसकी कोई फिजिकल कॉपी नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रोफेशनल प्रोग्राम की मार्क्सशीट डाक से आएगी

प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) का रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड पते पर भेजा जाएगा। अगर 30 दिनों के भीतर मार्क्स स्टेटमेंट नहीं मिलता है, तो उम्मीदवार अपनी जानकारी के साथ exam@icsi.edu पर ICSI से संपर्क कर सकते हैं।

दिसंबर में कब से शुरू होगी अगली परीक्षा?

कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) की अगली परीक्षाएं 21 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक दोपहर के सत्र में आयोजित होंगी। परीक्षा के लिए जरूरी शुल्क के साथ एनरोलमेंट आवेदन 26 अगस्त 2026 से ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे।

ICSI CS Professional, Executive Result: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर ICSI CS Professional, Executive Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोरकार्ड सेव कर लें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed