यूपी में खामोशी और शांति: धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों पर लगाम, 10923 हटे तो 35221 की आवाज हुई कम
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आगरा जोन में धार्मिक स्थलों से 413 लाउडस्पीकर हटाए गए जबकि 1,880 स्पीकरों की ध्वनि कम कराई गई। मेरठ जोन में 1,204 लाउडस्पीकरों को उतारा गया जबकि 5,976 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई गई। बरेली जोन में 1,070 लाउडस्पीकरों को उतारा गया जबकि 6,257 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई जा चुकी है।
सूचना के अनुसार, लखनऊ जोन में 2,395 लाउडस्पीकरों को उतारा जा चुका है जबकि 7,397 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई गई है। लखनऊ कमिश्नरेट में 190 लाउडस्पीकरों को उतारा जा चुका है जबकि 1,235 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई गई है।
बता दें कि हाल ही में ध्वनि प्रदूषण के मामले में उच्च न्यायालय द्वारा धार्मिक स्थलों से तेज आवाज के लाउडस्पीकर हटाने और छोटे लाउडस्पीकर से परिसर के अंदर ही आवाज सीमित रखने के आदेश दिए थे। जिसके चलते मंगलवार शाम को सीओ ने कोतवाली में धर्म गुरुओं के साथ बैठक की।
| जोन/कमिश्नरेट | हटाए गए लाउडस्पीकर | लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम की गई |
| आगरा जोन | 413 | 1,880 |
| मेरठ जोन | 1,204 | 5,976 |
| बरेली जोन | 1,070 | 6,257 |
| लखनऊ जोन | 2,395 | 7,397 |
| कानपुर जोन | 1,056 | 1,713 |
| प्रयागराज | 1,172 | 1,614 |
| गोरखपुर जोन | 1,788 | 5,561 |
| वाराणसी जोन | 1,366 | 2,417 |
| कानपुर कमिश्नरेट | 80 | 335 |
| लखनऊ कमिश्नरेट | 190 | 1,235 |
| गौतमबुद्धनगर | 19 | 462 |
| वाराणसी कमिश्नरेट | 170 | 374 |
| कुल | 10,923 | 35,221 |