फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन में बम-बम: दो माह में डेढ़ करोड़ से ज्यादा भक्त पहुंचे काशी, देश के किसी भी ज्योतिर्लिंग में सबसे ज्यादा

Mon, 28 Aug 2023 06:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Aug 2023 06:57 PM IST
सार

भगवान शिव के अतिप्रिय मास सावन में काशी बम-बम है। बाबा विश्वनाथ के धाम में रोजाना भक्तों का रेला आ रहा है।  अंतिम सोमवार के आंकड़ों को जोड़ लें तो अब तक डेढ़ करोड़ श्रद्धालु बाबा दरबार में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर चुके हैं।

विज्ञापन
Sawan 2023 More than one and half crore devotees worship in Kashi vishwanath dham
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

भगवान शिव के अतिप्रिय मास सावन में काशी बम-बम है। बाबा विश्वनाथ के धाम में रोजाना भक्तों का रेला आ रहा है।  अंतिम सोमवार के आंकड़ों को जोड़ लें तो अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु बाबा दरबार में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर चुके हैं। देश के किसी भी ज्योतिर्लिंग में यह सबसे ज्यादा है। 13 दिसंबर 2021 को पीएम मोदी ने किया था काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था। इसके बाद काशी में धार्मिक पर्यटन को मानो पंख लग गए हैं। कभी मात्र तीन हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला मंदिर परिसर आज लगभग पांच लाख वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में भव्य आकार ले चुका है। वैसे तो हर सावन माह में शिव भक्तों की लंबी कतार देखने को मिलती रही है, लेकिन इस बार विश्वनाथ धाम ने नया रिकॉर्ड बना डाला है। जो आंकड़ा 2021 से पहले पूरे साल बीतने के बाद भी नहीं छु पाता था, वह आंकड़ा सिर्फ सावन महीने में पूरा हो गया है। इस बार सावन में श्रद्धालुओं का आंकड़ा डेढ़ करोड़ से ज्यादा हो गया है।


ये भी पढ़ें: सावन के अंतिम सोमवार पर विश्वनाथ धाम में आस्था का सागर, आज टूट सकता है भक्तों का रिकॉर्ड

Sawan 2023 More than one and half crore devotees worship in Kashi vishwanath dham
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बीते साल सावन में भी एक करोड़ से ज्यादा बाबा भक्तों ने काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इस साल सावन के अंतिम सोमवार पर भी बाबा दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ा है। शाम पांच बजे तक करीब छह लाख श्रद्धालु आ चुके हैं।  यह आंकड़ा कोई अंदाजा नहीं है, बल्कि उनके द्वारा हेड काउंटिंग मशीन के गिने हुए सटीक आंकड़े हैं, जो कि प्रशासन ने विश्वनाथ धाम में लगवाया है।

Sawan 2023 More than one and half crore devotees worship in Kashi vishwanath dham
काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर बाबा भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सावने रके अंतिम सोमवार को भोग आरती के बाद एक लाख रुद्राक्ष के दानों से श्रीकाशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग और शिव-पार्वती की प्रतिमा का अद्भुत स्वरूप सजा। भक्त बाबा के रुद्राक्ष स्वरूप का दर्शन-पूजन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2023 More than one and half crore devotees worship in Kashi vishwanath dham
काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर बाबा भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आज से तीन-चार साल पहले अक्सर सावन के महीने में भक्तों का आंकड़ा  64 लाख तक पहुंचता था। क्योंकि यह मौसम पर्यटन का नहीं हुआ करता था लेकिन शिव भक्तों ने इन सारी बातों पर पानी फेर दिया है और बाबा के चरणों में अप्रत्याशित संख्या में आकर इतिहास रच दिया है। वाराणसी में पर्यटन को नई दिशा मिली है।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालु

Sawan 2023 More than one and half crore devotees worship in Kashi vishwanath dham
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

पहले सोमवार-  5.50 लाख
दूसरे सोमवार -5.50 लाख
तीसरे सोमवार- 06 लाख 
चौथे सोमवार- 6.50 लाख
पांचवें सोमवार- 6.60 लाख 
छठवें सोमवार- 6.15 लाख
सातवें सोमवार- 6.85 लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed