{"_id":"57de7e654f1c1b1d0aa822b2","slug":"as-soon-as-the-rain-covered-the-green-park-stadium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश शुरू होते ही कवर्ड हुआ ग्रीनपार्क स्टेडियम","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
तेज बारिश शुरू होते ही कवर्ड हुआ ग्रीनपार्क स्टेडियम
Sun, 18 Sep 2016 08:24 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला
Updated Sun, 18 Sep 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बारिश शुरू होते ही स्टेडियम को कवर्ड किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हेरिटेज ग्राउंड ग्रीनपार्क में भारतीय क्रिकेट टीम के 500वें टेस्ट मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। टीम इंडिया कानपुर आ चुकी है। रविवार को स्टेडियम में टीम के पहुंचते ही तेज बारिश शुरू हो गई जिसके कारण पूरा ग्राउंड कवर करना पड़ा। हालांकि यूपीसीए की तरफ से मैच कराने की पूरी तैयारी हो चुकी है। सचिव राजीव शुक्ला ने पहले बारिश पर अपनी चिंता जताई इसके बाद पत्रकारों को बुलाकर यह साफ कहा कि इस ऐतिहासिक मैच को जरूर कराया जाएगा।
कपिल, गावस्कर, सचिन, गांगुली, श्रीकांत आएंगे कानपुरः राजीव शुक्ला
2 of 5
पत्रकारों से बातचीत करते राजीव शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 सितंबर से होने वाले इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को यादगार बनाने के लिए भारतीय टीम के सभी पूर्व कप्तानों को भी बुलाया जा रहा है। मोहम्मद अजहरुद्दीन, अजीत वाडेकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, सौरव गांगुली, दिलीप वेंगसेरकर, सचिन तेंदुलकर, श्रीकांत, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, रवि शास्त्री ने कानपुर आने की पुष्टि की है। महेंद्र सिंह धोनी से बातचीत की जा रही है अभी वह अमेरिका में है। यूपीसीए ने टीशर्ट, गुब्बारे और कानपुर के मशहूर लड्डू मंगवाये हैं। मैच देखने वाले दर्शकों को मिठाईयां और टीशर्ट दी जाएंगी। राज्यपाल राम नाईक, बीसीसीआई प्रेसिडेंट अनुराग ठाकुर, भारतीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी मैच के उद्घाटन अवसर में शामिल होंगे। इन सभी का अभिनंदन यूपीसीए की ओर से किया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे से टेस्ट मैच शुरू होगा। शानदार डिनर के साथ टीम इंडिया के 500वें टेस्ट मैच का सेलिब्रेशन होगा।
प्रैक्टिस किए बिना वापस हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी
3 of 5
होटल जाने के लिए बस में रवाना होते विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
बारिश ने रविवार का दिन खिलाड़ियों के लिए बेकार कर दिया। टीम इंडिया के स्टेडियम में पहुंचते ही तेज बारिश शुरू हो गई। पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने मोर्चा संभालते हुए पूरे स्टेडियम को कवर करा दिया। आधे घंटे तक डायरेक्टर्स पॉवेलियन में रुकने के बाद सभी खिलाड़ी बस में बैठकर होटल वापस चले गए। कप्तान विराट कोहली सबसे देर में बस में चढ़े। उन्होंने पहले सभी खिलाड़ियों को बस में भिजवा दिया था। वहीं स्टेडियम के बाहर खड़े फैन्स अपने स्टार क्रिकेटर की एक झलक पाने को सुरक्षाकर्मियों से उलझते दिखाई दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट, पुजारा, जडेजा, शिखर ने शेयर की सेल्फी
4 of 5
बस में सेल्फी लेते जडेजा और कोहली
बस में जाने के बाद क्रिकेटरों ने अपनी-अपनी सेल्फी लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर कीं। चाहने वालों ने खूब लाइक मारे। विराट कोहली, चितेश्वर पुजारा, रविन्द्र जडेजा, शिखर धवन पोस्ट ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच धूम मचा दी।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे खिलाड़ियों ने किया वार्मअप
5 of 5
वार्मअप करते टीम इंडिया के खिलाड़ी
ग्रीनपार्क स्टेडियम में सुबह नौ बजे वार्मअप के लिए टीम इंडिया पहुंची। यहां टीम के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इसके बाद सभी खिलाड़ी वापस होटल में अपनी रूम पहुंच गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।