{"_id":"65ae12e41ef3094164045ce9","slug":"ramotsav-2024-prime-minister-narendra-modi-entered-ram-temple-and-see-photos-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramotsav 2024 : कुछ इस अंदाज में हुई पीएम नरेंद्र मोदी की राम मंदिर में एंट्री, देखिए ये खास तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramotsav 2024 : कुछ इस अंदाज में हुई पीएम नरेंद्र मोदी की राम मंदिर में एंट्री, देखिए ये खास तस्वीरें
आखिर 500 वर्षों का इंतजार सोमवार 22 जनवरी को खत्म हो गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या रामनगरी पहुंचे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में प्रवेश कर लिया है। वहीं, पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक पोशाक में नजर आए। पीएम मोदी धोती कुर्ता और मैचिंग की जैकेट पहने हुए थे।
2 of 9
पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मंगल ध्वनि के बीच राम लला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो गया है। वहीं, पूरे विधि विधान के साथ श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई। बताया गया कि 84 सेकेंड के मुहूर्त में श्रीरामलला की स्थापना की गई। इस दौरान गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सीएम मोदी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबने पटेल मौजूद रहें।
3 of 9
मंदिर में जाते पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिनों तक अनुष्ठान का पालन किया और उनका यह अनुष्ठान बहुत कठिन रहा। उन्होंने 11 दिनों तक सिर्फ नायरल पानी ही पिया और जमीन पर सोए। वहीं, आज 22 जनवरी को उनका यह अनुष्ठान अयोध्या में गर्भगृह के दर्शन व पूजा अर्चना करने के बाद पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
गर्भगृह में पूजा करते पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पीएम मोदी ने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11वें दिन के अनुष्ठान के दौरान उपवास, जप और गो-पूजन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इन 11 दिनों में रामायण से जुड़े चार राज्यों के सात मंदिरों में दर्शन व पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
5 of 9
पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। पीएम मोदी के साथ मोहन भागवत भी मौजूद हैं। पीएम मोदी ने राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।