रामनगरी मंगलवार को ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण का यह महापर्व परंपरा, आस्था और राष्ट्रभावना का अनोखा संगम बनेगा। ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन के मौके पर अयोध्या को नई दुल्हन की तरह सजाया गया है। चौक चौराहे फूलों से सजे हैं। भव्यता ऐसी है कि त्रेता युग जैसा आभास हो रहा है।
2 of 9
अयोध्या राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अयोध्या में रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और जन्मभूमि पथ समेत अन्य मार्गों और गलियों में राम धुन गूंज रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की खुशी में श्रद्धालु उल्लासित हैं। हर कोई भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह को लेकर आस्था के भाव से सराबोर है।
3 of 9
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु सरयू स्नान कर मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। इस मौके पर सुरक्षा चाक चौबंद है। एसपीजी, एनएसजी और एटीएस सड़कों और गलियों में मुस्तैद हैं। ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन के मौके पर अयोध्या को नई दुल्हन की तरह सजाया गया है। चौक चौराहे फूलों से सजे हैं। भव्यता ऐसी है कि त्रेता युग जैसा आभास हो रहा है।
4 of 9
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रेजरर गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि आखिरकार पांच सदियों बाद वह दिन आ ही गया, सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम योगी ने भी कल इंतजामों का रिव्यू किया था। सर संघ संचालक मोहन भागवत ने भी कल इंतज़ामों का रिव्यू किया था। वे इससे खुश थे।
5 of 9
चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
PM मोदी ने 1.5 किमी लंबा रोड शो किया, जो साकेत कॉलेज से शुरू होकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक है। इसके लिए 1 किमी लंबे रामपथ को 8 जोन में बांटा गया था।