{"_id":"66b2e10c81fbc6bb2704fb3b","slug":"ayodhya-rape-case-if-dna-of-even-one-accused-matches-action-will-be-taken-against-both-2024-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या रेप केस: एक आरोपी का भी DNA मैच हुआ तो होगा ये एक्शन... इस आधार पर कम नहीं होंगी सपा नेता की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या रेप केस: एक आरोपी का भी DNA मैच हुआ तो होगा ये एक्शन... इस आधार पर कम नहीं होंगी सपा नेता की मुश्किलें
Wed, 07 Aug 2024 08:36 AM IST
शाहरुख खान
सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Aug 2024 08:36 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya rape case
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का मंगलवार को गर्भपात कराया गया। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के क्वीन मेरी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने यह गर्भपात कराया। इस मामले पर केजीएमयू प्रशासन ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया है। हालांकि अस्पताल के सूत्रों तथा पीड़िता की मां ने मंगलवार दोपहर गर्भपात होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही पीड़िता के गर्भपात के बाद डीएनए जांच के लिए जांच अधिकारी को भ्रूण सैंपल भी दिया गया है। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर दोषियों की पहचान की जाएगी।
Ayodhya rape case
- फोटो : अमर उजाला
उधर, किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विपक्ष व आरोपी पक्ष भले ही डीएनए टेस्ट कराने की पुरजोर मांग कर रहा है, लेकिन सिर्फ डीएनए टेस्ट के आधार पर ही आरोपी सपा नेता नहीं बच सकेगा। दोनों में किसी एक आरोपी का भी डीएनए मैच हुआ तो दोनों ही कार्रवाई की जद में आएंगे। विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल होगी और कोर्ट से अंतिम फैसला होगा।
Ayodhya rape case
- फोटो : अमर उजाला
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बेकरी मालिक व सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उनके नौकर सीतापुर निवासी राजू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya rape case
- फोटो : अमर उजाला
दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। उनकी संपत्तियों को अवैध बताकर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। वहीं, दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भ में 12 सप्ताह का भ्रूण भी पल रहा था।
विज्ञापन
Ayodhya rape case
- फोटो : अमर उजाला
संवेदनशील मामला होने के कारण समाजवादी पार्टी इस मामले में खुलकर कुछ बोल तो नहीं पा रही है, लेकिन हकीकत जानने के लिए डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रही है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत जिले के सपा नेता व आरोपी के परिजन भी इसकी पुरजोर मांग कर रहे हैं।