Ram Mandir Prana Pratishtha Photos : अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार आज खत्म जाएगा। पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज (22 जनवरी) होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरी राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। मंदिर परिसर की छटा देखती ही बनती है।
2 of 5
सजकर तैयार राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ही रामनगरी पहुंच गए। यहां उन्होंने 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का फाइनल निरीक्षण किया और अयोध्या की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन किये।
3 of 5
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने संघ कार्यालय साकेत निलयम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इसके बाद हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन किये, फिर श्रीराम मंदिर गए और यहां की तैयारियों को देखा। मुख्यमंत्री कारसेवकपुरम भी गए, यहां तीर्थ क्षेत्र की तरफ से बनाई गई टेंट सिटी का अवलोकन किया।
4 of 5
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों का आगमन शुरू हो जाएगा। मेहमानों को 10:30 बजे तक रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश करना होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि उसके द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के जरिए ही प्रवेश संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुक प्रवेश नहीं कर पाएंगे। प्रवेशिका पर बने क्यूआर कोड के मिलान के बाद ही परिसर के प्रवेश मिलेगा। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर प्रवेशिका का एक प्रारूप भी साझा किया है।
5 of 5
अयोध्या में राम मंदिर
- फोटो : एएनआई
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की विधि 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है। यह कार्यक्रम पौष माह के द्वादशी तिथि (22 जनवरी 2024) को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में होगा।