फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज जंक्शन पहुंची शिवसैनिकों की ट्रेन, जंक्शन पर जयश्री राम का उद्घोष, जसरा में फेल हुआ इंजन

Fri, 06 Mar 2020 07:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Mar 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sainiks train reached Prayagraj Junction, Jayashree Ram's announcement at junction
prayagraj news - फोटो : prayagraj

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के सौ दिन पूरा होने के उपलक्ष्य में लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) से अयोध्या के लिए चली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार दोपहर प्रयागराज जंक्शन पहुंची। ट्रेन में दो हजार से ज्यादा शिवसैनिक रहे। कोई अनहोनी न हो इसके लिए ट्रेन आगमन के पूर्व ही जंक्शन छावनी में तब्दील में हो गया। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ के साथ कई थानों की फोर्स और नीली वर्दी में आरएएफ जवान भी पहुंच गए। इस दौरान ट्रेन जंक्शन पहुंची तो उसमें बैठे सैकड़ों की संख्या में शिव सैनिकों ने प्लेटफार्म पर भगवा झंडे के साथ जय श्री राम का उद्घोष किया।

Shiv Sainiks train reached Prayagraj Junction, Jayashree Ram's announcement at junction
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मुंबई से बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे चली 24 कोच की स्पेशल ट्रेन शुक्रवार दोपहर 1.45 बजे जंक्शन पहुंची। प्लेटफार्म नंबर आठ पर ट्रेन के रुकते ही तमाम शिवसैनिक बाहर उतर गए। प्लेटफार्म पर ही छोटे-छोटे गुटों में शिवसैनिकों ने जय शिवाजी, जय भवानी आदि का भी उद्घोष किया। ट्रेन में पुणे, कोल्हापुर, नवी मुंबई, थाणे, कल्याण, शोलापुर, अमरावती, लोनावला समेत तमाम जिलों के शिव सैनिक रहे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। शिवसेना से नवी मुंबई के हेमंत जायसवाल, शिव प्रकाश पाल ने बताया कि सात मार्च को महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के सौ दिन पूरे हो रहे हैं।

Shiv Sainiks train reached Prayagraj Junction, Jayashree Ram's announcement at junction
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सीएम खुद सात मार्च का अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी वजह से हम सभी शिवसेेना के कार्यकर्ता भी अयोध्या जा रहे हैं। शिव सेना के एकनाथ शिंदे, धनराज चौधरी, अमित जायसवाल, सुनीता सिंह, उर्मिला देवी आदि ने कहा शनिवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के साथ शाम को सरयू नदी की आरती की जाएगी। रात में ही इसी ट्रेन से वापसी होगी। 20 मिनट बाद ट्रेन जंक्शन से अयोध्या को चली। इस दौरान ढोल, नगाड़े भी बजाए गए। इसके पूर्व जंक्शन पर आईजी केपी सिंह, एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव आदि अन्य पुलिस अफसर भी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv Sainiks train reached Prayagraj Junction, Jayashree Ram's announcement at junction
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जसरा में फेल हुआ शिवसैनिकों की ट्रेन का इंजन

शिवसैनिकों को लेकर आ रही स्पेशल ट्रेन का इंजन जसरा के पास फेल हो गया था। हालांकि रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर कर्मचारी भेज दिए। इस बीच जंक्शन से ट्रेन जब अयोध्या के लिए रवाना हुई तोे चार बार चेन पुलिंग होने से उसे रुकना पड़ा। जंक्शन पर ट्रेन आगमन के दौरान स्टेशन निदेशक अनुपम सक्सेना, स्टेशन मैनेजर दीपक ठाकुर, आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह, जीआरपी इंसपेक्टर रधुबीर सिंह भी पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed