फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YouTube Tips and Tricks: यूट्यूब वीडियो देखते वक्त नहीं आएगा विज्ञापन, बस करना होगा ये काम

Sat, 12 Mar 2022 01:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
How to Stop Ads While Watching YouTube Do These Things
How to earn through YouTube - फोटो : Pixabay

यूट्यूब आने के बाद वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आई है। विश्व भर में बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन यूजर्स यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं। यूट्यूब ने क्रिएटर्स और कंटेंट का लुत्फ उठाने वाले दर्शकों को करीब लाने का काम किया है। इस प्लेटफॉर्म पर आज शिक्षा, राजनीति, मनोरंजन आदि कई क्षेत्रों से जुड़े वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगे। आज यूट्यूब पर 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स यूट्यूब पर वीडियो को स्ट्रीम करते वक्त आने वाले विज्ञापन से परेशान हो जाते हैं। इन विज्ञापनों से छुटकारा पाने के लिए वो कई तरह के विकल्पों की तलाश करते हैं। अगर आप भी यूट्यूब पर आने वाली ऐड से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इन विज्ञापनों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -   

How to Stop Ads While Watching YouTube Do These Things
How to earn through YouTube - फोटो : Pixabay

यूट्यूब पर वीडियो को डाउनलोड करके देखें

अगर आप यूट्यूब पर बिना ऐड के वीडियो का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इसके लिए आपको यूट्यूब पर वीडियो को डाउनलोड करके देखना होगा। अगर आप यूट्यूब पर वीडियो को डाउनलोड करके देखते हैं, तो इस दौरान आपकी स्क्रीन पर किसी भी प्रकार की ऐड शो नहीं होगी।

How to Stop Ads While Watching YouTube Do These Things
How to earn through YouTube - फोटो : Pixabay

यूट्यूब का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदकर

अगर आप बिना विज्ञापन देखे यूट्यूब पर वीडियो को स्ट्रीम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको यूट्यूब का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदना है। इसे खरीदने पर आपको एप का उपयोग करते समय शानदार अनुभव और अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Stop Ads While Watching YouTube Do These Things
How to earn through YouTube - फोटो : Pixabay

यहां आपको विज्ञापन मुक्त अनुभव और बैकग्राउंड में वीडियो को चलाने की सुविधा भी मिलती है। ऐसे में आपका वीडियो एप को बंद या स्क्रीन ऑफ करने के बाद भी चलेगा।

विज्ञापन
How to Stop Ads While Watching YouTube Do These Things
How to earn through YouTube - फोटो : Pixabay

इस तरह आप बिना विज्ञापन देखे यूट्यूब पर वीडियो को स्ट्रीम कर सकेंगे। अगर आप भी यूट्यूब पर वीडियो देखते वक्त बीच में आने वाली ऐड से परेशान हैं, तो इन तरीकों की मदद से आप बिना विज्ञापन देखे वीडियो का लुत्फ उठा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed