SBI Franchise: कोरोना महामारी के कारण देश में करोड़ों लोगों की नौकरियां गई हैं। हालांकि, स्थिति सामान्य होने के बाद कई चीजें दुरुस्त जरूर हुई हैं। वहीं आज भी कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास रोजगार नहीं है। ऐसे में आप एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने शानदार कमाई कर सकते हैं। एटीएम फ्रेंचाइजी लेने के बाद आप हर महीने 80 हजार रुपये तक की कमाई कर सकेंगे। हालांकि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए। किसी भी बैंक का एटीएम कॉन्ट्रैक्टर्स के द्वारा लगाया जाता है। हालांकि, एटीएम फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको कुछ शर्तों के बारे में भी जानना जरूरी है। उसके बाद ही आप एटीएम फ्रेंचाइजी लगवा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप एटीएम फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने शानदार कमाई कर सकते हैं।
{"_id":"62c6ad73a1cfec577b2c39e5","slug":"you-can-earn-80-thousand-per-month-after-taking-sbi-atm-franchise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SBI: एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी लेकर आप कर सकते हैं हर महीने 80 हजार रुपये तक कमाई, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
SBI: एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी लेकर आप कर सकते हैं हर महीने 80 हजार रुपये तक कमाई, ऐसे करें आवेदन
Thu, 07 Jul 2022 04:33 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 07 Jul 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
SBI ATM Franchise
- फोटो : Istock
Trending Videos
SBI ATM Franchise
- फोटो : istock
अगर आप एसबीआई का एटीएम फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आगे बताई गई शर्तों को पूरा करना जरूरी है।
- आपके पास 50 से 80 स्क्वायर फीट की जगह होनी चाहिए।
- इसके अलावा दूसरे एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होनी जरूरी है।
SBI ATM Franchise
- फोटो : Amar Ujala Digital
- एटीएम ग्राउंड फ्लोर पर होना चाहिए।
- वहां 24 घंटे बिजली की सप्लाई होनी जरूरी है।
- वह प्रतिदिन 300 ट्रांजैक्शन करने की क्षमता रखता हो।
- एटीएम पर वी-सैट लगाने के लिए सोसायटी के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की भी जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
SBI ATM Franchise
- फोटो : SBI
अगर आप एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी को लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एटीएम फ्रेंचाइजी को देने वाली कंपनियों की वेबसाइट पर विजिट करना है। देश में टाटा इंडिकैश, मुतुथ एटीएम जैसी कई कंपनियां हैं, जो एटीएम लगाने का कॉन्ट्रैक्ट लेती हैं। आप इन कंपनियों की वेबसाइट पर विजिट करके एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
SBI ATM Franchise
- फोटो : istock
एटीएम फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको सिक्योरिटी मनी भी डिपॉजिट करना होता है, जो कि रिफंडेबल है। एटीएम फ्रेंचाइजी लेने के बाद आपको हर ट्रांजैक्शन पर 8 रुपये और नॉन कैश ट्रांजैक्शन पर 2 रुपये मिलते हैं। अगर आपके एटीएम से रोज 500 ट्रांजैक्शन होती है, तो आप अनुमानित तौर पर हर महीने 80 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।