तीन दिन बाद नया साल आ जाएगा। ऐसे में आप दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने की तैयारी बना रहे होंगे। अगर आप भी नए साल में कहीं ट्रिप पर जा रहे हैं और आपको रास्ते के बारे में पूरी जानकारी नहीं है तो जाहिर सी बात है आप गूगल मैप की मदद लेंगे। गूगल मैप सिर्फ आपको डेस्टिनेशन का रूट ही नहीं बताता बल्कि अब ये आपकी यात्रा से जुड़ी सभी सुविधाएं भी आप तक पहुंचाता है। इसके जरिए आप किसी शॉपिंग मॉल से लेकर अपनी फ्लाइट्स पर नजर रख सकते हैं। इसके अलावा होटल, कार रेंटल और यहां तक कि हॉलिडे डिनर के लिए अपने रेस्टोरेंट को पहले से बुक करने तक की सभी जानकारी पा सकते हैं। अगर आप भी न्यू ईयर पर कहीं घूमने निकल रहे हैं तो इस पूरी खबर पर नजर बनाए रखिए, क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आपके ट्रिप के बारे में गूगल मैप क्या-क्या जानकारियां देता है? तो चलिए जानते हैं...
नए साल पर घूमने का बना रहे हैं प्लान? तो गूगल मैप से लीजिए मदद, सिर्फ रास्ता ही नहीं बताता, बल्कि देता है और बहुत सारी जानकारियां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 29 Dec 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
