फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: गरीब लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार दोगुना कर सकती है आयुष्मान भारत योजना की राशि, जानिए डिटेल्स

Wed, 17 Jan 2024 04:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Insurance Amount Likely To Be Doubled Know All Details Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो सरकार एक खास तरह के प्रपोजल पर काम कर रही है। इसके अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना की पांच लाख रुपये की बीमा राशि को बढ़ाकर दस लाख रुपये किए जा सकते हैं। इसको लेकर फैसला 1 फरवरी को बजट पेश करते समय किया जा सकता है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की संख्या भी दोगुना करने पर विचार कर रहा है। इसमें अगले तीन सालों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी, कंस्ट्रक्शन वर्कर, नॉन-कॉल माइन वर्कर्स और आशा वर्कर्स को भी शामिल किया जा सकता है। 

Ayushman Bharat Yojana Insurance Amount Likely To Be Doubled Know All Details Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों को ठीक करने में पांच लाख रुपये से ज्यादा खर्च आता है। इसी को देखते हुए प्रपोजल के अंतर्गत पांच लाख रुपये के बीमा कवर को बढ़ाकर दस लाख रुपये प्रति परिवार किए जाने को लेकर योजना तैयार की जा रही है।

Ayushman Bharat Yojana Insurance Amount Likely To Be Doubled Know All Details Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसको देखते हुए वित्त वर्ष 2025 के लिए आयुष्मान भारत योजना के बजट को दोगुना करके 15 हजार करोड़ रुपये किए जा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Insurance Amount Likely To Be Doubled Know All Details Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

यह भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा स्कीम है। इसकी शुरुआत साल 2018 में की गई थी। देश में ऐसे गरीब लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो बीमार होने पर पैसों के अभाव के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Insurance Amount Likely To Be Doubled Know All Details Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

देश में गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार इस शानदार योजना का संचालन कर रही है। आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

KCC: सरकार किसानों को बिना गारंटी बेहद ही कम ब्याज दरों पर दे रही है लोन, जानिए डिटेल्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed