PM Vishwakarma Yojana: साल 2023 के खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। कुछ दिनों बाद से नए साल की शुरुआत हो जाएगी। यह साल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में इस साल भारत सरकार ने देश के करोड़ों काश्तकारों और शिल्पकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना नामक स्कीम की सौगात दी। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर की। इस योजना के अंतर्गत देश के शिल्पकारों और कारीगरों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ बढ़ई, सुनार, मूर्तिकार, लोहार और कुम्हार जैसे पारंपरिक कारीगरों को दिया जाता है। इस योजना का लाभ 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को मिलता है। भारत सरकार का लक्ष्य इस योजना के अंतर्गत छोटे और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना है।
Year Ender 2023: देश के लाखों शिल्पकारों और कारीगरों को इस साल भारत सरकार से मिली विश्वकर्मा योजना की सौगात
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन