Year Ender 2022: आज के समय दुनिया भर में 2 बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। व्हाट्सएप आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। व्हाट्सएप आने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में क्रांति आई है। आज के समय पर्सनल चैट, एजुकेशन, बिजनेस से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में व्हाट्सएप का उपयोग किया जा रहा है। अपने यूजर्स को शानदार और यूजर फ्रेंडली अनुभव देने के लिए व्हाट्सएप समय-समय पर नए फीचर्स को लेकर आता रहता है। साल 2022 में भी व्हाट्सएप ने कई नए फीचर्स को रोलआउट किया। इन फीचर्स ने यूजर्स के काम को काफी आसान बनाने का काम किया है। इसी कड़ी में आज हम आपको व्हाट्सएप के उन खास फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 2022 में रोलआउट हुए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं व्हाट्सएप के इन फीचर्स के बारे में विस्तार से -
Year Ender 2022: व्हाट्सएप पर इस साल रोल आउट हुए ये नए फीचर्स, जानें डिटेल्स
मैसेज योरसेल्फ (Messsage Yourself)
व्हाट्सएप ने साल 2022 में मैसेज योरसेल्फ का फीचर रोलआउट किया। इस फीचर की मदद से यूजर अपने आप को मैसेज कर सकते हैं। इसमें किसी सिंपल मैसेज के साथ फोटो, वीडियो आदि तरह के मैसेज को यूजर अपने आप को भेज सकेंगे।
इन चैट पोल, 32 लोग कर सकेंगे ग्रुप वीडियो कॉल
इसके अलावा इस साल व्हाट्सएप ने इन चैट पोल्स के नए फीचर की शुरुआत की है। अब आप चैट करते समय पॉल को भी शुरू कर सकेंगे। इसके अलावा अब वीडियो कॉल करते समय कुल 32 लोग एक साथ जुड़ सकेंगे।
इमोजी रिएक्शन
इसी साल व्हाट्सएप ने इमोजी रिएक्शन का नया फीचर भी रोलआउट किया। इस फीचर की मदद से यूजर व्हाट्सएप पर किसी भी मैसेज पर रिएक्शन दे सकते हैं।
प्राइवेसी और वॉयस मैसेज
व्हाट्सएप ने इस साल यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कई और नए फीचर्स को लॉन्च किया। इसके अलावा उसने वॉयस मैसेज से जुड़े कई नए फीचर्स को रोल आउट किया।
LIC Jeevan Labh: 253 रुपये को ऐसे कर सकते हैं 54 लाख में तब्दील, जानें क्या है एलआईसी की यह स्कीम