World largest office: दुनिया में कई ऐसी इमारतें हैं जो अपनी कई अलग-अलग खासियतों की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। इनमें से एक है अमेरिका के रक्षा विभाग का मुख्यालय भवन पेंटागन। दरअसल, इसे दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग का खिताब हासिल है। पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब भारत में एक ऐसी बिल्डिंग तैयार हुई है जिसके सामने पेंटागन की बिल्डिंग भी छोटी नजर आएगी। ये इमारत कहीं और नहीं बल्कि गुजरात के सूरत में स्थित है और इसमें हीरा व्यापार केंद्र होगा। वहीं, इस इमारत को तैयार होने में चार साल का समय लगा। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64b8e3c0a5798594e60e8ba9","slug":"world-largest-office-in-surat-for-the-diamond-industry-check-here-all-details-2023-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: भारत के इस शहर में होता है दुनिया के 90 प्रतिशत हीरो का काम, जानें इस जगह के बारे में सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: भारत के इस शहर में होता है दुनिया के 90 प्रतिशत हीरो का काम, जानें इस जगह के बारे में सबकुछ
Thu, 20 Jul 2023 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
सूरत में हीरो का होता है 90 प्रतिशत काम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरत में हीरो का होता है 90 प्रतिशत काम
- फोटो : Agency (File Photo)
दुनिया के 90 प्रतिशत हीरे तराशे जाते हैं यहां
- आपको शायद इस बारे में जानकारी न हो, लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि सूरत को दुनिया की डायमंड कैपिटल यानी रत्न राजधानी के रूप में जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया के 90 प्रतिशत हीरे यहीं तराशे जाते हैं। यहां से दुनिया के लगभग हर एक कोने में हीरे जाते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं।
सूरत में हीरो का होता है 90 प्रतिशत काम
- फोटो : istock
15 मंजिला है इमारत
- बात अगर इस इमारत की करें, तो इस इसका नाम 'सूरत डायमंड' है जो एक 15 मंजिला बिल्डिंग है। 35 एकड़ में फैली इस जगह में नौ आयताकार बिल्डिंग्स हैं, जो सभी एक सेंट्रल स्पाइन से जुड़ी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल्डिंग के कॉम्प्लेक्स में एक मनोरंजन क्षेत्र समेत पार्किंग एरिया भी है, जो 20 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरत में हीरो का होता है 90 प्रतिशत काम
- फोटो : ट्विटर/एंड्रयू लीडेन
65 हजार लोग कर पाएंगे काम
- इसका आधिकारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी साल नवंबर महीने में करेंगे। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग में 65 हजार से भी अधिक हीरा प्रोफेशनल्स काम कर पाएंगे। इसमें व्यापारी, पॉलिशर्स और कटर्स आदि लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
world largest office building surat diamond new
- फोटो : Social Media
- इमारत बनने से पहले ही हीरा कंपनियों ने अपने अपने ऑफिस यहां खरीद लिए थे। वहीं, दूसरी तरफ परियोजना के सीईओ महेश गढ़वी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 'पेंटागन बिल्डिंग को पछाड़ना प्रतिस्पर्धा का हिस्सा नहीं था। बल्कि परियोजना का आकार मांग से तय होता था।'