फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 27 या 28 जुलाई, आखिर कब आ रही है 14वीं किस्त, यहां जानें किसान

Thu, 20 Jul 2023 11:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 20 Jul 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
PM kisan Yojana 14th installment release date check details
14वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए चल रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर तीन महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। इस पूरे खर्च को केंद्र सरकार वहन करती है। इसी कड़ी में इस बार योजना से जुड़े किसानों को 14वीं किस्त मिलने वाली है। ऐसे में योजना से जुड़े किसानों की खुशी दोगुनी हो गई है, लेकिन तारीख को लेकर अब एक बड़ी उलझन देखने को मिल रही है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर 14वीं किस्त कब आ सकती है और ये तारीख को लेकर उलझन आखिर क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM kisan Yojana 14th installment release date check details
14वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Govt Website

एक वेबसाइट पर 28 जुलाई

  • दरअसल, 14वीं किस्त को लेकर इसलिए उलझन पैदा हो रही है क्योंकि एक सरकारी वेबसाइट पर किस्त जारी होने का तारीख 28 जुलाई 2023 बताई गई है। इसमें जानकारी दी गई है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई सुबह 11 बजे 14वीं किस्त किसानों को जारी करेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे।
PM kisan Yojana 14th installment release date check details
14वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : pmkisan.gov.in

दूसरी पर 27 जुलाई

  • वहीं, दूसरी तरफ पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर 14वीं किस्त जारी होने की तारीख 27 जुलाई 2023 बताई गई है। वेबसाइट पर लिखा गया है कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान स्कीम की 14वीं किस्त 27 जुलाई 2023 को जारी करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
PM kisan Yojana 14th installment release date check details
14वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Istock

कब आ सकती है 14वीं किस्त?

  • जाहिर है कि अब ऐसे में उलझन पैदा होगी क्योंकि जहां एक सरकारी वेबसाइट किस्त जारी होने की तारीख 27 जुलाई बता रही है, तो दूसरी वेबसाइट 28 जुलाई बता रही है। ऐसे में जाहिर है कि सरकार को ही ये साफ करना चाहिए।
विज्ञापन
PM kisan Yojana 14th installment release date check details
14वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Istock
  • गौरतलब, है कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं। वहीं, इस बात 14वीं किस्त के रूप में किसानों को दो हजार रुपये मिलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed