फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या 20 अक्तूबर को खाते में आएंगे पीएम किसान योजना के 2000 रुपये? जानें वायरल दावों की सच्चाई

Tue, 06 Oct 2026 12:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 06 Oct 2026 12:59 PM IST
सार

PM Kisan 24th installment date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार करोड़ों किसान कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई जगह यह दावा किया जा रहा है कि 20 अक्तूबर को 24वीं किस्त जारी हो जाएगी, जो की भ्रामक है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Will PM Kisan Scheme 24th Installment of Rs 2000 Arrive on October 20 Know the Truth Behind Claims
PM Kisan Yojana - फोटो : AI

PM Kisan 2000 Rupees Status: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। योजना के तहत अब तक 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। पिछली 23वीं किस्त 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के हुगली से जारी की गई थी। 



चूंकि सामान्य तौर पर इस योजना की प्रत्येक किस्त चार महीने के अंतराल पर आती है, इसलिए सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि 24वीं किस्त 20 अक्तूबर को आएगी। आइए जानते हैं इस दावे की पूरी सच्चाई।

Trending Videos
Will PM Kisan Scheme 24th Installment of Rs 2000 Arrive on October 20 Know the Truth Behind Claims
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

क्या 20 अक्तूबर को जारी होगी अगली किस्त?

  • सोशल मीडिया पर 20 अक्तूबर को किस्त आने की खबरें तेजी से फैल रही हैं।
  • हालांकि, सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए इस तारीख को अंतिम मान लेना सही नहीं होगा।
Will PM Kisan Scheme 24th Installment of Rs 2000 Arrive on October 20 Know the Truth Behind Claims
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

सोशल मीडिया की अफवाहों से रहें सावधान

  • इंटरनेट पर बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
  • किसान भाई किसी भी भ्रामक खबर या असत्यापित दावे पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
  • सरकार जब भी किस्त जारी करेगी, उसकी पूर्व सूचना आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Will PM Kisan Scheme 24th Installment of Rs 2000 Arrive on October 20 Know the Truth Behind Claims
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

तारीख और अपडेट जांचने का सही तरीका

  • किस्त की सही जानकारी और स्टेटस चेक करने के लिए सिर्फ आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर ही जाएं।
  • यहां आप अपनी ई-केवाईसी (e-KYC), भू-सत्यापन और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी आसानी से जांच सकते हैं।
विज्ञापन
Will PM Kisan Scheme 24th Installment of Rs 2000 Arrive on October 20 Know the Truth Behind Claims
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

किस्त का लाभ पाने के लिए यह काम है जरूरी

  • अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त आने पर आपके खाते में पैसे बिना किसी रुकावट के आ जाएं, तो अपना ई-केवाईसी और बैंक आधार सीडिंग का काम समय रहते पूरा कर लें।
  • योजना से जुड़ी किसी भी तरह के समस्या के लिए पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed