फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई वेबसाइट या पुरानी वेबसाइट, किसपर जल्दी बुक हो रहा तत्काल टिकट? यहां जानें इससे जुड़ी बातें

Fri, 18 Sep 2026 07:55 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 18 Sep 2026 07:55 PM IST
सार

New vs Old IRCTC Website Tatkal Booking: जब से IRCTC की बीटा वर्जन वाली नई वेबसाइट लान्च हुई है, ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर किस वेबसाइट से तत्काल टिकट कंफर्म मिलने की संभावना अधिक है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
New vs Old IRCTC Website: Which is Faster for Booking Tatkal Tickets? Know Rules
आईआरसीटीसी नई वेबसाइट तत्काल टिकट - फोटो : AI

IRCTC Tatkal Ticket Booking Speed Comparison: भारतीय रेलवे में तत्काल टिकट बुक करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता है। सुबह 10 बजे एसी और 11 बजे स्लीपर श्रेणी की बुकिंग शुरू होते ही IRCTC की वेबसाइट पर अचानक लाखों लोगों का ट्रैफिक आ जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि तत्काल टिकट की तेज बुकिंग के लिए नई IRCTC वेबसाइट बेहतर है या पुराना इंटरफेस?



रेलवे के नए सर्वर और अपग्रेटेड पोर्टल को खास तौर पर हाई ट्रैफिक और तेज गति से टिकट बुक करने के लिए ही डिजाइन किया गया है। आइए इस लेख में समझते हैं कि किस प्लेटफॉर्म पर बुकिंग तेजी से होती है।

New vs Old IRCTC Website: Which is Faster for Booking Tatkal Tickets? Know Rules
आईआरसीटीसी नई बनाम पुरानी वेबसाइट - फोटो : AI

नई वेबसाइट की तेज गति और आधुनिक सर्वर

  • आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट को एडवांस्ड तकनीक और मजबूत सर्वर के साथ तैयार किया गया है।
  • इस वजह से तत्काल बुकिंग का समय शुरू होते ही नई वेबसाइट भारी ट्रैफिक को आसानी से संभाल लेती है।
  • पुराने इंटरफेस की तुलना में नई वेबसाइट का पेज तेजी से लोड होता है, जिससे टिकट बुक करते समय हैंग होने या एरर आने की संभावना काफी कम रहती है।
New vs Old IRCTC Website: Which is Faster for Booking Tatkal Tickets? Know Rules
आईआरसीटीसी नई बनाम पुरानी वेबसाइट - फोटो : AI

तत्काल टिकट के लिए मास्टर लिस्ट तैयार रखें

  • नई वेबसाइट पर आप बुकिंग शुरू होने से पहले ही 'मास्टर लिस्ट' में यात्रियों का नाम, उम्र और सीट चॉइस सेव करके रख सकते हैं।
  • तत्काल बुकिंग खुलते ही आपको एक-एक यात्री का विवरण दोबारा भरने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ता।
  • एक क्लिक में सभी विवरण अपने आप भर जाते हैं, जिससे टिकट बुक करने में कीमती सेकंड बच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
New vs Old IRCTC Website: Which is Faster for Booking Tatkal Tickets? Know Rules
पेमेंट के समय बचता है काफी समय - फोटो : Adobe Stock

पेमेंट के समय बचता है काफी समय

  • नई वेबसाइट पर IRCTC iMudra या IRCTC Wallet के जरिए पेमेंट करने पर बैंक के ओटीपी का इंतजार नहीं करना पड़ता है।
  • इससे आपका पेमेंट महज कुछ सेकंड में पूरा हो जाता है।
  • इसके विपरीत अन्य पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करने या पुरानी प्रक्रिया से पेमेंट करने में ओटीपी आने तक टिकट वेटिंग में जाने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
New vs Old IRCTC Website: Which is Faster for Booking Tatkal Tickets? Know Rules
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

एप या वेबसाइट: कौन सा विकल्प है सबसे बेस्ट?

  • वेबसाइट के अलावा IRCTC Rail Connect एप भी तत्काल टिकट बुकिंग के लिए एक बेहतरीन और तेज विकल्प है।
  • अगर आपके फोन में 5G इंटरनेट की तेज स्पीड है, तो एप से मास्टर लिस्ट का उपयोग करके तत्काल टिकट बुक करना नई वेबसाइट जितना ही आसान और तेज रहता है।
  • सही तैयारी के साथ नई वेबसाइट से अगर टिकट बुक करते हैं तो कंफर्ट टिकट मिलने संभावना काफी बढ़ जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed