फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूल गए हैं आईआरसीटीसी का पासवर्ड? जानें इसे रिकवर करने का आसान तरीका

Fri, 18 Sep 2026 06:45 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 18 Sep 2026 06:45 PM IST
सार

Reset IRCTC Password Online: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग आईआरसीटीसी का पासवर्ड भूल जाते हैं, ऐसे में उन्हें टिकट की बुकिंग करने में काफी परेशानी होती है। इसलिए आइए इस लेख में ये समझते हैं कि अगर आप आईआरसीटीसी का पासवर्ड भूल जाते हैं तो कैसे रिसेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to Reset Forgotten IRCTC Password Online: Simple Step-by-Step Guide in hindi
आईआरसीटीसी पासवर्ड रीसेट - फोटो : AI

IRCTC Forgot Password Recovery: भारतीय रेलवे से तत्काल या सामान्य ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड होना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार लंबे समय तक लॉगिन न करने के कारण लोग अपना पासवर्ड भूल जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।



आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप पर भूल गए पासवर्ड को आसानी से रीसेट करने की सुविधा दी गई है। आप सिर्फ  अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की मदद से मिनटों में नया पासवर्ड बनाकर फिर से लॉगिन कर सकते हैं।

How to Reset Forgotten IRCTC Password Online: Simple Step-by-Step Guide in hindi
आईआरसीटीसी पासवर्ड रीसेट - फोटो : AI

लॉगिन पेज पर 'फॉरगॉट अकाउंट डिटेल्स' चुनें

  • सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट या रेल कनेक्ट एप खोलें और लॉगिन वाले विकल्प पर क्लिक करें। 
  • वहां आपको 'फॉरगॉट अकाउंट डिटेल्स' या 'फॉरगॉट पासवर्ड' का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • उस पर क्लिक करने के बाद अपना आईआरसीटीसी यूजर या ईमेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके साथ स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
How to Reset Forgotten IRCTC Password Online: Simple Step-by-Step Guide in hindi
ओटीपी दर्ज कर पूरा करें वेरिफिकेशन - फोटो : AI

ओटीपी दर्ज कर पूरा करें वेरिफिकेशन

  • सबमिट बटन दबाते ही आईआरसीटीसी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी भेजेगा।
  • स्क्रीन पर दिए गए स्थान पर वह ओटीपी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • ओटीपी सही दर्ज होते ही आपका अकाउंट सफलतापूर्वक वेरीफाई हो जाएगा और सिस्टम आपको नया पासवर्ड बनाने वाले पेज पर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Reset Forgotten IRCTC Password Online: Simple Step-by-Step Guide in hindi
password - फोटो : FREEPIK

बनाएं एक मजबूत और नया पासवर्ड

  • अब अपनी पसंद का नया पासवर्ड बनाएं। नया पासवर्ड बनाते समय ध्यान रखें कि उसमें अंग्रेजी के अक्षर (अपरकेस और लोअरकेस), संख्याएं और स्पेशल कैरेक्टर शामिल होने चाहिए।
  • नए पासवर्ड को दो बार दर्ज करके कन्फर्म करें और फिर कैप्चा डालकर सबमिट कर दें। आपका नया पासवर्ड तुरंत सेट हो जाएगा। 
विज्ञापन
How to Reset Forgotten IRCTC Password Online: Simple Step-by-Step Guide in hindi
नए पासवर्ड से आसानी से करें लॉगिन - फोटो : अमर उजाला

नए पासवर्ड से आसानी से करें लॉगिन

  • पासवर्ड रीसेट होते ही आपके मोबाइल और ईमेल पर इसकी पुष्टि का मैसेज आ जाएगा।
  • अब आप अपने यूजर आईडी और नए पासवर्ड का उपयोग करके दोबारा आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट में लॉगिन कर सकते हैं।
  • सुरक्षा के लिहाज से अपना नया पासवर्ड कहीं सुरक्षित जगह नोट करके रख लें ताकि भविष्य में फिर से परेशानी न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed