आज के समय में आधार कार्ड लगभग हर किसी के पास है, क्योंकि इसकी जरूरत भी काफी ज्यादा पड़ती है। मतलब लगभग हर एक काम के लिए हमें आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, आधार कार्ड से हमें अपना मोबाइल नंबर लिंक कराना बेहद जरूरी है क्योंकि इसके बिना हमारे कई काम अटक सकते हैं। यही नहीं अगर आधार के जरिए कोई फ्रॉड होता है, तो भी हमें मैसेज के जरिए अलर्ट मिल जाता है। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि जिन लोगों ने अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक करा रखा है, उनके नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी नहीं आ पाता है। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि इस समस्या का समाधान निकाला जाए। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो चलिए हम आपको इसका उपाय बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6242bc284448a1428746c561","slug":"why-not-receiving-otp-from-aadhaar-card-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: आधार से मोबाइल नंबर लिंक होने पर भी नहीं आता ओटीपी? तो जानें कारण से लेकर उपाय तक सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: आधार से मोबाइल नंबर लिंक होने पर भी नहीं आता ओटीपी? तो जानें कारण से लेकर उपाय तक सबकुछ
Tue, 29 Mar 2022 01:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड से लिंक नंबर पर ओटीपी न आने पर क्या करें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड से लिंक नंबर पर ओटीपी न आने पर क्या करें
- फोटो : istock
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के फायदे:-
- आधार कार्ड में पता बदलने में आसानी
- आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं
- इनकम टैक्स रिटर्न वेरिफाई के लिए
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
आधार कार्ड से लिंक नंबर पर ओटीपी न आने पर क्या करें
- फोटो : istock
- बैंक में खाता खुलवाने के लिए
- एनपीएस अकाउंट खुलवाने के लिए
- सिम कार्ड लेने के लिए
- पीएफ खाते से पैसे निकालने के लिए आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड से लिंक नंबर पर ओटीपी न आने पर क्या करें
- फोटो : istock
ओटीपी न मिलने का कारण
- दरअसल, यूआईडीएआई के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी नहीं मिलता है, तो इसके पीछे कमजोर मोबाइल नेटवर्क कारण हो सकता है। कई बार मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने के कारण ओटपी प्राप्त नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
आधार कार्ड से लिंक नंबर पर ओटीपी न आने पर क्या करें
- फोटो : istock
- ऐसे में आप टाइम बेस्ड ओटीपी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके लिए आपको एम-आधार एप को डाउनलोड करना है और फिर एम-आधार पर मिले टाइम बेस्ड ओटीपी की मदद से आधार से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।