वित्त वर्ष 2021-22 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में नए वित्त वर्ष 2022-23 की शुरुआत 1 अप्रैल से होने जा रही है। 1 अप्रैल से देश में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों का सीधा असर आप पड़ पड़ेगा। ऐसे में 1 अप्रैल 2022 से लागू होने वाले इन बदलावों के बारे में आपको जान लेना चाहिए। अगर आप इनके बारे में नहीं जानते, तो आपका एक बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन बदलावों के बारे में बताने वाले हैं, जो 1 अप्रैल 2022 से लागू होंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
जरूरत की बात: 1 अप्रैल से क्रिप्टोकरेंसी से लेकर पोस्ट ऑफिस के इन नियमों में होगा बड़ा बदलाव, जानें डिटेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए। अगर आप 1 अप्रैल या उसके बाद क्रिप्टोकरेंसी को बेचते हैं, तो इस स्थिति में आपको 30 प्रतिशत टैक्स का भुगतान करना होगा।
पोस्ट ऑफिस के नियमों में बदलाव
1 अप्रैल 2022 से पोस्ट ऑफिस के कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन नियमों में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि 1 अप्रैल से ग्राहकों को वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने के लिए सेविंग अकाउंट खुलवाना होगा। इसके अलावा पहले से मौजूद बैंक खाते या पोस्ट ऑफिस अकाउंट को पोस्ट ऑफिस के स्मॉल सेविंग अकाउंट से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है।
सीएनजी के दामों में आएगी गिरावट
1 अप्रैल 2022 से महाराष्ट्र में सीएनजी सस्ती हो जाएगी। महाराष्ट्र सरकार ने सीएनजी पर लगने वाले वैट को 13.5 फीसदी से घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया है। इस बात का एलान महाराष्ट्र सरकार के वित्त मंत्री अजीत पवार ने किया था। इस फैसले से महाराष्ट्र में सीएनजी वाहन चालकों को काफी फायदा होने वाला है।
बजट 2022 में कई चीजों के आयात शुल्क, कस्टम ड्यूटी आदि कई तरह के शुल्क को घटाने और बढ़ाए जाने का एलान हुआ था। ऐसे में 1 अप्रैल 2022 से ये सभी बदलाव लागू हो जाएंगे। 1 अप्रैल से कपड़ा, मोबाइल फोन, चार्जर, चमड़े का सामान, हीरे के आभूषण, खेती के सामान, विदेशी मशीनें, कस्टम इलेक्ट्रिक सामान आदि चीजें सस्ती हो जाएंगी।