Gold Jewellers use Pink Paper: जहां एक तरफ महिलाओं को ज्वेलरी खरीदने का शौक होता है, तो वहीं पुरुष भी अपने लिए अंगूठी, चेन या कड़ा आदि बनवा लेते हैं। लोग सोने-चांदी से बने आभूषणों को खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके दो फायदे आमतौर पर होते हैं। पहला ये कि इनके डिजाइन बड़े खूबसूरत होते हैं और दूसरा कि सोने-चांदी की ज्वेलरी को लोग निवेश के तौर पर भी देखते हैं, क्योंकि जरूरत पड़ने पर अगर मार्केट में इनको बेचा जाए तो आपको अच्छी रकम मिल सकती है।
बस आप जब भी सोना खरीदें तो हमेशा उसका बिल जरूर लें, क्योंकि अगर आप सोने का बिल नहीं लेते हैं तो आपको आगे सोना बेचते समय दिक्कत हो सकती है। इसलिए बिल लेना जरूरी होता है। वहीं, इन सबके बीच अगर आपने सुनार की दुकान पर सोने-चांदी के आभूषण लिए हैं, तो आपने एक चीज देखी होगी कि सुनार आपको सोने-चांदी के आभूषण गुलबी रंग के कागज में लपेटकर देते हैं। पर क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों है? क्या इसके पीछे कोई वजह है या कुछ और? तो चलिए जानते हैं सुनार गुलाबी रंग के कागज में सोने को लपेटकर ही क्यों देते हैं। आगे आप इसकी वजह जान सकते हैं...
2 of 5
सोने-चांदी के आभूषण को गुलाबी कागज में क्यों रखा जाता है?
- फोटो : AdobeStock
क्या होता है?
- दरअसल, आप अगर सुनार की दुकान में सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदने जाएंगे तो आपको ये आभूषण एक बॉक्स में दिए जाते हैं। पर इस बॉक्स के अंदर पहले एक गुलाबी रंग का कागज होता है और उस कागज के अंदर ही आपके आभूषण होते हैं।
3 of 5
सोने-चांदी के आभूषण को गुलाबी कागज में क्यों रखा जाता है?
- फोटो : AdobeStock
एक नहीं सभी सुनार करते हैं ऐसा
- इसमें ऐसा नहीं है कि एक ही सुनार या कुछ सुनार ऐसे हों जो गुलाबी रंग के कागज में आभूषण लपेटकर देते हैं। बल्कि, हर सुनार ऐसा ही करता है और गुलाबी रंग के कागज में ही आभूषण लपेटकर देता है। ऐसे में इसके पीछे जरूर कोई न कोई वजह तो होगी ही।
4 of 5
सोने-चांदी के आभूषण को गुलाबी कागज में क्यों रखा जाता है?
- फोटो : AdobeStock
क्या है वजह?
- आखिर सुनार गुलाबी रंग के कागज में ही आभूषण क्यों देते हैं? तो जान लें कि इसके पीछे कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। पर ये एक परंपरा की तरह है क्योंकि पुराने जमाने से यही हो रहा है यानी पहले के समय से ही सुनार गुलाबी रंग के कागज में आभूषण रखकर देते हैं। इसलिए आज भी ऐसा ही होता है।
5 of 5
सोने-चांदी के आभूषण को गुलाबी कागज में क्यों रखा जाता है?
- फोटो : AdobeStock
- वहीं, आभूषणों को खरोंच से बचाने के लिए कागज का इस्तेमाल किया जाता है। सुनारों के मुताबिक, गुलाबी कागज में हल्की धात्विक चमक होने के कारण इस कागज में गहने रखने से ये और भू खूबसूरत और चमकदार लगते हैं।