Indian Railway: भारतीय रेलवे देश की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है, जो हर दिन लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि रात के समय ट्रेनें दिन की तुलना में तेज गति से चलती हैं? अक्सर यह सवाल कुछ यात्रियों के मन में आता है। आइए इस लेख में हम इसके पीछे के कारणों को विस्तार से समझते हैं।
रात में ट्रेनों की गति बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है रेलवे ट्रैक पर कम भीड़भाड़। दिन के समय, ट्रैक पर यात्री ट्रेनों, मालगाड़ियों और शटल ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होती है। इससे ट्रैक पर भीड़ बढ़ जाती है और ट्रेनों को बार-बार सिग्नल पर रुकना पड़ता है, जिससे उनकी गति धीमी हो जाती है। वहीं, रात में ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या कम हो जाती है, जिसके कारण सिग्नल सिस्टम अधिक कुशलता से काम करता है। ट्रेनों को लगातार हरे सिग्नल मिलते हैं, और उन्हें बार-बार रुकने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे उनकी औसत गति बढ़ जाती है।
2 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
रात के समय में चलने वाली अधिकतर ट्रेनें लंबी दूरी की होती हैं। इन ट्रेनों को अपने गंतव्य स्थान पर ठीक समय पर पहुंचना होता है। इस कारण रेलवे इन ट्रेनों को प्राथमिकता देता है। यही एक बड़ी वजह है कि रात समय ट्रेनें दिन की अपेक्षा तेज रफ्तार पर चलती हैं।
3 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
रात में ट्रैक के आसपास लोगों और जानवरों की आवाजाही भी कम हो जाती है। दिन में सुरक्षा कारणों से ट्रेन की गति कम करनी पड़ती है, लेकिन रात में यह जोखिम कम हो जाता है, जिससे ट्रेनें अपनी अधिकतम गति से चल सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Summer Tips: मिट्टी के मटके से नहीं आ रहा ठंडा पानी, तो आजमाएं ये उपाय मिलेगा फ्रिज जैसा पानी
4 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
रात के समय में ट्रेक पर मरम्मत का काम भी कम होता है, जिससे ट्रेनें बिना रूकावट के तेज रफ्तार में चलती हैं। इतना ही नहीं, रेलवे ट्रैक पर रात के समय दिन की अपेक्षा ट्रेनें कम होती हैं इस वजह से रात के वक्त ट्रेन की स्पीड तेज होती है।
ये भी पढ़ें- PMVY: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना जिसके अंतर्गत मिलते हैं कई तरह के आर्थिक लाभ? यहां जानें सबकुछ
5 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
दिन के समय एक ही ट्रैक पर कई ट्रेनें चलती हैं जिसकी वजह से कई बार ट्रेनों को लाल सिग्नल देखकर रुकना पड़ता है। वहीं रात के वक्त ट्रैक पर कम ट्रेनें होती हैं इस कारण ट्रेनों को लगातार ग्रीन सिग्नल मिलता रहता है, ऐसे में वो ट्रेनें बिना रुके हुए तेज रफ्तार में चलती हैं।