परीक्षा के समय बच्चे पर पढ़ाई का दबाव बढ़ जाता है। उसे लगातार यही डर लगा रहता है कि कहीं कुछ छूट न जाए या पेपर में सवाल न आ जाए। इस तनाव की वजह से ध्यान एक जगह टिकाना मुश्किल हो सकता है। बच्चा किताब सामने रखकर पढ़ता तो है, लेकिन दिमाग में बात ठीक से बैठ नहीं पाती। बाद में उसे लगता है कि सब कुछ भूल गया है। असल में कई बार जानकारी पूरी तरह से भूली नहीं होती, बल्कि तनाव की वजह से उसे उस समय याद करना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि घर पर आराम से पूछने पर बच्चा जवाब दे देता है, लेकिन परीक्षा की स्थिति में वही सवाल देखकर घबरा सकता है। तो आइए जानते हैं।
परीक्षा में पेपर देखते ही सब भूल जाता है बच्चा? वजह सिर्फ कमजोर याददाश्त नहीं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:11 PM IST
सार
Children Forget Everything: परीक्षा नजदीक आते ही कई बच्चों को लगता है कि उन्होंने जो पढ़ा था, वह अचानक याद नहीं रहा। कई बार इसकी वजह कमजोर याददाश्त नहीं, बल्कि तनाव, नींद की कमी, पढ़ने का गलत तरीका और परीक्षा का दबाव होता है। ऐसे में बच्चे को डांटने के बजाय उसकी परेशानी समझना ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन