EPFO: अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग कई तरह के काम करते हैं। कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी करता है। पर देखने में आता है कि काफी संख्या में लोग नौकरी करते हैं। पूरा महीना काम करने के बाद लोगों को उनके काम के बदले सैलरी मिलती है। इसके अलावा कंपनी के साइज के हिसाब से और नियमों के तहत लोगों के पीएफ खाते भी खोले जाते हैं। इसमें हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर उसके पीएफ खाते में जमा किया जाता है और फिर सरकार इस जमा पैसे पर ब्याज भी देती है। दूसरी तरफ अपनी जरूरत के हिसाब से नौकरी के बीच में या पेंशन के रूप में आप इस पैसे को निकाल भी सकते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किसी पीएफ खाताधारक की किसी कारण मृत्यु हो जाती है, तो फिर उसके पीएफ खाते का क्या होगा? अगर नहीं तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
PF Money: अगर पीएफ खाताधारक की हो गई मृत्यु तो किसे मिल सकते हैं खाते में जमा पैसे? जानें नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 12 Apr 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन