फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आपका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? एक क्लिक में यहां करें चेक और लगा लें पता

Thu, 26 Jun 2025 12:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:12 PM IST
सार

Ayushman Card Kaun Nahi Bana Sakta: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है, क्योंकि सिर्फ पात्र लोगों का ही ये कार्ड बनता है। आप यहां जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।

विज्ञापन
who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta hai
किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Card Eligibility Criteria: हम जब भी किसी योजना से जुड़ने का प्लान करते हैं तो सबसे पहले हमें ये देखना पड़ता है कि क्या हम उस योजना के लिए पात्र है भी या नहीं। दरअसल, हर योजना की अपनी पात्रता सूची होती है जिसे सरकार द्वारा तय किया जाता है। इससे सिर्फ उन्हीं लोगों को लाभ मिल पाता है जो इस योजना के तहत पात्र होते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को ले लीजिए।



ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त का इलाज दिया जाता है और इस योजना को भारत सरकार चलाती है। इस योजना से जुड़कर अगर आपको मुफ्त इलाज का लाभ लेना है तो आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है और ये कार्ड सिर्फ वे लोग बनवा सकते हैं, जो इस योजना के लिए पात्र हैं। तो चलिए जानते हैं क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं ताकि आपका आयुष्मान कार्ड बन सके। आप आगे जान सकते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं...

who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta hai
किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Freepik.com

आयुष्मान कार्ड बनने के बाद क्या लाभ मिलता है?

  • ये शायद सभी जानते हों कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद इस कार्ड से कार्डधारक मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं आपको इस कार्ड में कवर कितना मिता है यानी आप कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। दरअसल, आयुष्मान कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये का कवर मिलता है जिससे वो सूचीबद्ध अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta hai
किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड की आधिकारिक एप से या पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
  • पर अगर आपको ऑफलाइन आवेदन करना है तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होगा
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताएं कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta hai
किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद अधिकारी सबसे पहले आवेदनकर्ता की पात्रता चेक करते हैं
  • फिर अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
  • अब सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन इस योजना में कर दिया जाता है
  • कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta hai
किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक करें कौन पात्र और कौन अपात्र:-

स्टेप 1

  • आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं ये आप ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होता है या आप एप पर भी जा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed