PM Kisan Nidhi 20th Installment Release Date: भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है जिसमें उन्हें आर्थिक लाभ दिया जाता है ताकि खेती के कामों में ये पैसा उनके काम आ सके। इसके लिए पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
{"_id":"685cbe8d2765bc791801c58e","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-20th-kist-kab-aayegi-check-expected-date-why-getting-delayed-updates-in-hindi-2025-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या इस बार देरी से जारी होगी 20वीं किस्त? जानें अभी कितना करना पड़ सकता है इंतजार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या इस बार देरी से जारी होगी 20वीं किस्त? जानें अभी कितना करना पड़ सकता है इंतजार
Thu, 26 Jun 2025 08:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 26 Jun 2025 08:59 AM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अभी किस्त जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
20वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में कब आ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में कब आ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है किस्त जारी होने का स्टेटस?
- दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत जितनी भी किस्त अब तक जारी हुई हैं वे सभी लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी हुई है। इसलिए माना जा रहा है कि 20वीं किस्त भी इतने समय बाद ही रिलीज होगी और ये समय फरवरी के बाद (19वीं किस्त जारी हुई थी) जून में माना जा रहा है जब ये 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
20वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में कब आ सकते हैं?
- फोटो : X/@BJP4India
क्या देरी से जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
- जिस तरह से जून में किस्त जारी होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब देखें तो आज 26 जून 2025 है और ये महीना 30 जून 2025 को खत्म हो जाएगा। ऐसे में बचे हुए दिनों में किस्त जारी हो पाए, ये थोड़ा मुश्किल नजर आता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस महीने सिर्फ एक बड़ा कार्यक्रम हैं और वो है 29 जून 2025 को 'मन की बात' का।
विज्ञापन
विज्ञापन
20वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में कब आ सकते हैं?
- फोटो : pmkisan.gov.in
- ऐसे में इस बीच पीएम मोदी का कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हैं। यहा जान लें कि पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग पीएम नरेंद्र मोदी ही जारी करते हैं। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार किस्त का कार्यक्रम थोड़ा आगे बढ़ सकता है और 20वीं किस्त जुलाई महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार बाकी है। वहीं, योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर भी 20वीं किस्त का कोई अपडेट नहीं है और अभी भी 19वीं किस्त की जानकारी ही यहां पर अपडेट है।
विज्ञापन
20वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में कब आ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
खाते में आने है 2 हजार रुपये
- जो भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं उन्हें 20वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ। डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं। इस बार भी किस्त के रूप में 2 हजार रुपये किसानों को मिलने हैं।