Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उन सभी में कुछ न कुछ अलग लाभ लाभार्थियों को दिए जाते हैं। जैसे- पीएम किसान योजना में लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, तो वहीं पीएम अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 60 साल के बाद हर माह 1-5 हजार रुपये तक की पेंशन दी जाती है और आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है आदि। ठीक ऐसे पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को भी कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं जिसमें से एक है रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड, लेकिन क्या आप जानते हैं ये लाभ किन्हें और क्यों मिलता है? शायद नहीं, तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66e57410e929c6afd9056bf6","slug":"who-is-eligible-for-pradhan-mantri-vishwakarma-scheme-check-here-2024-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Scheme: किन लोगों को दिए जाते हैं रोजाना 500 रुपये? आवेदन से पहले यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Scheme: किन लोगों को दिए जाते हैं रोजाना 500 रुपये? आवेदन से पहले यहां जानें
Sat, 14 Sep 2024 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद मिलते हैं ये लाभ
- जब आप इस पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ते हैं तो इसके बाद आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं, ताकि आप टूलकिट खरीद सके
- वहीं, योजना से जुड़े लोगों को योजना के अंतर्गत पहले एक लाख रुपये का लोन भी देने का प्रावधान है
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Adobe Stock
- एक लाख रुपये का लोन लेने के बाद जब आप इसे चुका देते हैं, तो फिर लाभार्थी फिर से 2 लाख रुपये का लोन लेने के लिए पात्र हो जाता है
- इसमें सबसे खात बात ये है कि आपको इस लोन के लिए कोई गारंटी नहीं देनी होती और साथ ही आपको सस्ती ब्याज दर पर ये लोन मुहैया करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Adobe Stock
इन लोगों को मिलते हैं 500 रुपये
- दरअसल, पीएम विश्वकर्मा योजना से जो लोग जुड़ते हैं उन्हें कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है और इस ट्रेनिंग के जरिए उन्हें उनके काम में और बेहतर बनाया जाता है। फिर इसी काम के लिए लोगों को 500 रुपये रोजाना दिए जाते हैं। हालांकि, ये पैसे सिर्फ तब तक मिलते है जितने दिन तक ट्रेनिंग चलती है।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Adobe Stock
कौन लोग जुड़ सकते हैं योजना से?
- जो राजमिस्त्री है
- जो नाव निर्माता हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो मालाकार हैं
- जो नाई यानी बाल काटने वाले
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता