फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में करने जा रहे हैं आवेदन, जानिए क्या हैं पात्रता की शर्तें?

Sat, 06 Jan 2024 12:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
Who Is Eligible For PM Vishwakarma Yojana Know The Eligibility Criteria Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : Istock

PM Vishwakarma Yojana: 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर भारत सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए की गई है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सरकार देश के कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। भारत सरकार ने इस योजना के लिए 13 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इस स्कीम के अंतर्गत देश के करीब 30 लाख से ज्यादा पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को लाभान्वित किया जाएगा। भारत सरकार इस स्कीम के जरिए कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार लिंक प्रदान करके उनको आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। स्कीम के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को 3 लाख रुपये तक के लोन की सुविधा भी दी जा रही है। 

Who Is Eligible For PM Vishwakarma Yojana Know The Eligibility Criteria Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : Istock

अगर आप भी भारत सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको विश्वकर्मा योजना से जुड़ी पात्रता की शर्तों के बारे में पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Who Is Eligible For PM Vishwakarma Yojana Know The Eligibility Criteria Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ सुनार, दर्जी, मूर्तिकार, अस्त्रकार, पत्थर तराशने वाले, मोची/जूता बनाने वाले, कारीगर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is Eligible For PM Vishwakarma Yojana Know The Eligibility Criteria Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : Istock

राजमिस्त्री, धोबी, नाव निर्माता, ताला बनाने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, नाई, मालाकार या फिर लोहार इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में आवेदन की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है। ऐसे में आप इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 16वीं किस्त, लेकिन इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

विज्ञापन
Who Is Eligible For PM Vishwakarma Yojana Know The Eligibility Criteria Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : Istock

इसके अलावा योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाणपत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed