फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या आप भी ले सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां चेक करें अपनी पात्रता

Fri, 09 Feb 2024 02:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 09 Feb 2024 02:37 PM IST
विज्ञापन
Who is Eligible For PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana Eligibility List: हमारे देश में चलने वाली अलग-अलग तरह की योजनाओं से किसी न किसी रूप में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। आप चाहे ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या फिर शहरी, दोनों ही जगह के लोग सरकारी योजनाओं से जुड़कर आर्थिक और सामान के द्वारा अलग तरह से लाभ ले रहे हैं। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को ही ले लीजिए। पिछले साल शुरू हुई इस योजना में 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है और इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए चेक करते हैं पात्रता सूची। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Who is Eligible For PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता। - फोटो : istock

लाभार्थियों को मिलते हैं ये लाभ:-

  • बात अगर इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की करें, तो इसमें सबसे पहले ट्रेनिंग दी जाती है और रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • वहीं, सरकार की तरफ से लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की राशि दी जाती है
Who is Eligible For PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता। - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आप योजना से जुड़ते हैं तो बिना गारंटी पहले आप एक लाख रुपये का लोन ले सकते हैं
  • इसके बाद आपको बिना गारंटी फिर से सस्ती ब्याज दरों पर 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन मिल सकता है आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Eligible For PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता। - फोटो : Istock

कौन है योजना के लिए पात्र?

अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपका पात्र होना जरूरी है। वहीं, ध्यान रहे कि आपकी उम्र 18 साल होना जरूरी है, जिसके बाद इस योजना के लिए वो लोग पात्र माने जाते हैं...

  • जो गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • जो हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • जो राजमिस्त्री, नाव निर्माता और लोहार हैं 
विज्ञापन
Who is Eligible For PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता। - फोटो : Istock
  • सुनार, अस्त्रकार और मूर्तिकार
  • पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • दर्जी, ताला बनाने वाले
  • नाई, मालाकार, धोबी
  • पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग पात्र हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed