फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड और किसका नहीं? चेक करें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में

Fri, 11 Jul 2025 06:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 11 Jul 2025 06:12 PM IST
सार

Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai Aur Kaun Nahi: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले ये चेक कर लें कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, क्योंकि इस योजना की एक पात्रता सूची है और अगर आप इसके मुताबिक पात्र हैं तो लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kin logo ka nahi ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड कौन नहीं बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Card Eligibility Criteria: योजनाएं चाहे राज्य सरकारों की हों या फिर केंद्र सरकार की, दोनों ही तरह की योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों और जरूरतमंदों को लाभ देने का काम किया जाता है। किसी योजना के तहत मुफ्त घर देने का प्रावधान है, तो किसी योजना के तहत आर्थिक मदद की जाती है और किसी योजना के तहत पेंशन आदि दी जाती है। इसी तरह एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।



ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसमें पात्र लोगों को सरकार मुफ्त में इलाज की सुविधा देती है और इसका खर्च भी सरकार ही उठाती है। जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते है उनका पहले तो आयुष्मान कार्ड बनवाया जाता है और फिर इसी कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र होते हैं और कौन लोग नहीं? शायद नहीं, तो आप यहां वो जान सकते हैं कि क्या आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में पात्रता के बारे में आप जान सकते हैं...

who is eligible for ayushman card kin logo ka nahi ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड कौन नहीं बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनता है कैसे है?

  • आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीक सीएससी सेंटर जाना होता है। जहां पर संबंधित अधिकारी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाता है। कुछ ही समय में ये कार्ड बन जाता है जिससे आप फिर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आप आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या योजना की आधिकारिक एप से भी आप आवेदन कर सकते हैं
who is eligible for ayushman card kin logo ka nahi ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड कौन नहीं बनवा सकता है? - फोटो : Adobe stock photos

क्या लाभ मिलता है?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो जान लें आप इस योजना से बीमारियों (जो इस योजना में शामिल हैं) का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप एक साल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उन अस्पतालों में करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kin logo ka nahi ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड कौन नहीं बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कौन है योजना के लिए पात्र?

  • जो लोग असंगठित क्षेत्र से आते हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग पहले से किसी स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं, जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि
  • आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं ये आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://beneficiary.nha.gov.in/ के जरिए भी चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kin logo ka nahi ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड कौन नहीं बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?

  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो पीएफ का लाभ लेते हैं
  • जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed