फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: एक क्लिक में जानें क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं, ये रहा तरीका

Fri, 12 Jan 2024 11:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 Jan 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
Who is eligible for Ayushman Bharat Yojana check Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock

Eligibility Criteria of Ayushman Card: बीमा, पेंशन, राशन, आवास, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक लाभ देने जैसी कई अन्य योजनाएं देश में चल रही हैं। वहीं, इन योजनाओं का लाभ एक बड़ी संख्या में पात्र लोग भी ले रहे हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसलिए अगर आप भी योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी जिसका प्रोसेस आप आगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...

Who is eligible for Ayushman Bharat Yojana check Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock

ऐसे करें चेक, आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए और फिर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सके, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी
  • ऐसे में आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होगा
Who is eligible for Ayushman Bharat Yojana check Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको यहां कई ऑप्शन दिखेंगे
  • पर आपको इनमें से 'Am I Eligible' वाले पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां भरना है, जिस पर एक ओटीपी आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is eligible for Ayushman Bharat Yojana check Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए ओटीपी को यहां भरें
  • फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जहां पर आपको पहले में अपना राज्य चुनना है
  • जबकि, दूसरे में आपको मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
Who is eligible for Ayushman Bharat Yojana check Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 4

  • सर्च करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं
  • अगर आप पात्र हैं, तो नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और फिर लाभ ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed