Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: जब भी किसी योजना को शुरू किया जाता है तो उसके लिए कितने लोग पात्र हो सकते हैं और योजना के तहत क्या जरूरी लाभ दिए जाएंगे, इस पर पहले से चीजें तय होती हैं। जैसे, अगर आप अपने आने वाले कल के लिए बचत करना चाहते हैं तो आपके लिए अटल पेंशन योजना सही हो सकती है। दरअसल, भारत सरकार की ये योजना पेंशन योजना है और इसमें आपको पहले निवेश करना होता है।
{"_id":"69579a4ac098ad4bda069dde","slug":"who-is-eligible-for-atal-pension-yojana-ka-labh-kise-nahi-mil-sakta-hai-2026-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atal Pension: क्या आपको भी हर महीने 5000 रुपये मिल सकते हैं? यहां जानें इस सरकारी स्कीम के बारे में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Atal Pension: क्या आपको भी हर महीने 5000 रुपये मिल सकते हैं? यहां जानें इस सरकारी स्कीम के बारे में
Fri, 02 Jan 2026 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 02 Jan 2026 03:43 PM IST
सार
Atal Pension Yojana Ka Labh Kise Milta Hai Aur Kie Nahi: अटल पेंशन योजना के जरिए 60 साल की उम्र के बाद आपको पेंशन देने का काम किया जाता है। जान लें इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना का लाभ किसे मिलता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना का लाभ किसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करना होता है निवेश?
- अटल पेंशन योजना में जो लोग आवेदन करत हैं, उन्हें पेंशन का लाभ लेने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है। इसके बाद ही आपको पेंशन का लाभ मिलता है। योजना में पेंशन का लाभ 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये के रूप में हर महीने मिल सकता है। बस जैसा आपको लाभ चाहिए वैसा ही आपको आवेदन करना होता है और ये आवेदन आपकी उम्र के हिसाब से होता है।
अटल पेंशन योजना का लाभ किसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
- जैसे, अगर किसी 18 साल की उम्र के व्यक्ति को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये पेंशन का लाभ चाहिए। ऐसे में आपको हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम अगले 20 साल तक भरना होता है
- इसी तरह अगर 30 साल की उम्र के व्यक्ति को हर महीने 5000 रुपये पेंशन का लाभ लेना है, तो फिर ऐसे में आपका प्रीमियम हर महीने 577 रुपये अगले 20 वर्षों के लिए होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना का लाभ किसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
कहां से करें आवेदन?
- अटल पेंशन योजना में अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपने बैंक जाना होता है
- बैंक जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
- फिर यहां पर आपकी केवाईसी की जाती है
- इसके बाद आपका नाम योजना से जोड़ा जाता है और साथ ही आपके बैंक खाते को भी योजना से लिंक किया जाता है
- फिर आपको पेंशन प्लान चुनना होता है और आखिरी प्रोसेस करके आपको रसीद दे दी जाती है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना का लाभ किसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन योजना से जुड़ सकता है और कौन नहीं?
- आपको अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आपको कुछ चीजों को और कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। इसमें सबसे पहले तो आवेदनकर्ता का भारत का होना जरूरी है
- फिर आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 40 साल के बीच होना जरूरी है
- अगर आप टैक्स भरते हैं यानी आप करदाता हैं, तो आप इस योजना से नहीं जुड़ सकते