फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: क्या आप अभी भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड और क्या मिलता है लाभ? यहां जानें इन सवालों के जवाब

Sat, 23 Sep 2023 05:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Sep 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Who is eligible and what is benefits of ayushman card yojana check here all details
आयुष्मान कार्ड बनवाने पर क्या लाभ मिलता है? - फोटो : istock

Ayushman Card Benefits: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिसका लाभ पात्र लोग ले रहे हैं। इनमें कई तरह की ऐसी योजनाएं हैं जिनमें कुछ योजनाओं में जरूरत का सामान देने का प्रावधान है, तो कई योजनाओं में सरकार द्वारा लाभार्थियों के बैंक खाते में आर्थिक मदद भेजी जाती है। मौजूदा समय में इन सरकारी योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' इस योजना से जुड़कर आप भी लाभ ले सकते हैं, तो चलिए जानते हैं क्या आप अभी भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इस कार्ड से क्या लाभ मिलता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Who is eligible and what is benefits of ayushman card yojana check here all details
आयुष्मान कार्ड बनवाने पर क्या लाभ मिलता है? - फोटो : istock

क्या अभी भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • अगर आपके मन में ये सवाल चल रहा है कि क्या आप अभी भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, तो इसका जवाब है हां। योजना के अंतर्गत पात्र लोग अभी भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है।
Who is eligible and what is benefits of ayushman card yojana check here all details
आयुष्मान कार्ड बनवाने पर क्या लाभ मिलता है? - फोटो : istock
  • केंद्र पर आपको कुछ दस्तावेज, जैसे- निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड के अलावा एक मोबाइल नंबर लेकर जाना होता है। इसके बाद आपकी पात्रता और दस्तावेजों की जांच होती है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is eligible and what is benefits of ayushman card yojana check here all details
आयुष्मान कार्ड बनवाने पर क्या लाभ मिलता है? - फोटो : istock

ये लोग हैं पात्र:-

  1. जो निराश्रित या फिर आदिवासी हो
  2. जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
  3. जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  4. आपका मकान अगर कच्चा है
  5. आप अगर दिहाड़ी मजदूर हैं
  6. आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं
  7. आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि।
विज्ञापन
Who is eligible and what is benefits of ayushman card yojana check here all details
आयुष्मान कार्ड बनवाने पर क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Istock

क्या लाभ मिलता है?

  • दरअसल, आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद पात्र लोगों को ये सुविधा मिलती है कि वे अपने आयुष्मान कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं और इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed