ABY: राज्य सरकारें और भारत सरकार ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसके लिए आपसे पैसे नहीं लिए जाते क्योंकि इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए और कौन लोग इसके लिए पात्र हैं? शायद नहीं, तो यहां जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले ध्यान दें: जरूरी दस्तावेजों से लेकर पात्रता तक, यहां जानें सबकुछ
पहले जानिए कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड
दरअसल, केंद्र सरकार की इस स्कीम के तहत आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आप पात्र हैं या नहीं तो आप नीचे दी गई पात्रता सूची देख सकते हैं। जो लोग इसमें शामिल हैं वे पात्र हैं...
हर साल मिलता है लाभ
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आप सूचीबद्ध अस्पताल यानी वे अस्पताल जो इस योजना में रजिस्टर्ड हैं में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। वहीं, हर साल आप 5 लाख रुपये के कवर का फायदा उठा सकते हैं।
इन दस्तावेजों की होती है जरूरत
जब आप आयुष्मान कार्ड बनवाने जाते हैं तो आपका पात्र होना तो जरूरी है ही। साथ ही आपको आवेदन के समय कुछ दस्तावेज भी चाहिए होते हैं। इसमें जो दस्तावेज शामिल हैं, वे हैं...
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- एक एक्टिव मोबाइल नंबर।