देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के सामाजिक कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के जरिए सरकार देश में गरीब लोगों का आर्थिक और सामाजिक विकास करना चाहती है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने साल 2018 में एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन किया था। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच लाख रुपये (दिल्ली में दस लाख रुपये) का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस स्कीम का लाभ लेकर लोग अपना पांच लाख रुपये (दिल्ली में दस लाख रुपये) तक का मुफ्त इलाज अस्पतालों में करा सकते हैं। देशभर में लाखों लोग भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
Ayushman Bharat Yojana: ये लोग नहीं ले सकते आयुष्मान भारत योजना का लाभ, कहीं आप भी तो नहीं लिस्ट में शामिल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 25 Apr 2025 08:32 PM IST
सार
देशभर में लाखों लोग भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन