फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70+ Ayushman Card: क्या अमीर-गरीब हर कोई बनवा पाएगा आयुष्मान कार्ड? यहां जानें हर एक सवाल का सटीक जवाब

Thu, 12 Sep 2024 01:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 Sep 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Scheme: who is eligible for ayushmn card or not check here all details in hindi
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : Amar Ujala

Senior Citizens Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसके जरिए कार्डधारक अपना हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसी क्रम में भारत सरकार ने इस योजना से 70 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को जोड़ने का एलान किया है। इसके तहत अब ये लोग भी मुफ्त इलाज का लाभ ले सकेंगे। पर इन सबके बीच अभी लोगों के मन में इसको लेकर कई सवाल हैं कि क्या इसका लाभ हर बुजुर्ग को मिलेगा? क्या इसके अंदर भी कोई कैटेगरी होगी जिनका आयुष्मान कार्ड बनेगा आदि? तो चलिए आपके मन में चल रहे ऐसे ही सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में अपने सवालों के जवाब जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Scheme: who is eligible for ayushmn card or not check here all details in hindi
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : Amar Ujala

सवाल: अगर आप पहले से केंद्र सरकार की हेल्थ स्कीम यानी सीजीएचएस, पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना यानी ईसीएचएस या आयुष्मान भारत योजना केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी सीएपीएफ जैसी किसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ ले रहे हैं तो क्या होगा? 

जवाब: ऐसे में आपके पास एक ऑप्शन होगा जिसमें या तो आप अपनी मौजूदा समय में चल रही स्कीम को चुन सकते हैं या फिर एबी पीएम-जेएवाई से जुड़ सकते हैं।

Ayushman Bharat Scheme: who is eligible for ayushmn card or not check here all details in hindi
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : Adobe stock

सवाल: ईएसआई और निजी हेल्थ इंश्योरेंस वालों को मिलेगा लाभ?

जवाब: अगर आप ईएसआई की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं तो भी आप आयुष्मान योजना का लाभ ले सकेंगे
वहीं, अगर आपने कोई निजी हेल्थ इंश्योरेंस ले रखा है और आपकी उम्र 70 साल या उससे अधिक है तो भी आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Scheme: who is eligible for ayushmn card or not check here all details in hindi
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : Adobe stock

सवाल: पति-पत्नी दोनों को मिलेगा लाभ या नहीं?

जवाब: मान लीजिए कि पति-पत्नी हैं जिनकी उम्र 70 साल या उससे अधिक है तो ऐसी स्थिति में दोनों को अलग-अलग 5-5 लाख रुपये का लाभ नहीं मिलेगा। बल्कि, पति-पत्नी दोनों का एक ही आयुष्मान कार्ड बनेगा और 5 लाख रुपये का कवर दोनों के लिए होगा।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Scheme: who is eligible for ayushmn card or not check here all details in hindi
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : Adobe stock

सवाल: जो परिवार नहीं आता योजना के दायरे में, क्या उसे लाभ मिलेगा?

जवाब: अगर आपका परिवार आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र नहीं है तो आपको योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा, लेकिन अगर ऐसी स्थिति में आपके परिवार में 70 साल या उससे अधिक के बुजर्ग हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ मिलगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed