Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Passport Colors Meaning: क्या आप जानते हैं नीले, मैरून, सफेद और नारंगी रंग के पासपोर्ट का मतलब? जानिए किन लोगों को मिलता है ये खास रंग

Tue, 11 Jan 2022 06:55 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 11 Jan 2022 06:55 PM IST
विज्ञापन
Which people get Blue Mehron White and Orange color passports know the meaning of these passport
पासपोर्ट के अलग रंगों का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विदेश यात्राओं के लिए जरूरी दस्तावेजों में से एक पासपोर्ट भी है। इसके बिना आपकी विदेश यात्रा संभव नहीं हो सकती है। यह भारत से बाहर यानी विदेश में भारतीय नागरिक होने की एक पहचान है। आपने पासपोर्ट तो जरूर देखा ही होगा। आमतौर पर आपने ब्लू (नीला) रंग का पासपोर्ट देखा होगा क्योंकि सामान्य नागरिकों को इसी रंग का पासपोर्ट इश्यू किया जाता है। मगर, क्या आपको पता है की भारत में नीले रंग के अलावा भी दूसरे रंगों में पासपोर्ट होते हैं, जिसमें मैरून, सफेद और नारंगी रंग के पासपोर्ट शामिल हैं। अगर आपने ये पासपोर्ट देखे हैं, तो क्या आप जानते हैं कि इन अलग रंगों के पासपोर्ट का मतलब क्या होता है? और ये खास रंग के पासपोर्ट किन लोगों को इश्यू किए जाते हैं। अगर आपको नहीं पता तो परेशान होने की जरूरत नहीं है आज हम आपको इन्हीं पासपोर्ट्स के रंग और महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

Trending Videos
Which people get Blue Mehron White and Orange color passports know the meaning of these passport
पासपोर्ट के अलग रंगों का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • नीले रंग का पासपोर्ट भारत में आम नागरिकों को मिलता है। ये भारत से बाहर यानी विदेश में आपके भारतीय होने की पहचान है। इसमें व्यक्ति की तस्वीर, जन्म स्थान, जन्मतिथि व हस्ताक्षर के साथ अन्य चीजें दर्ज होती हैं।
Which people get Blue Mehron White and Orange color passports know the meaning of these passport
पासपोर्ट के अलग रंगों का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • नारंगी रंग के पासपोर्ट की बात करें, तो ये ऑरेंज कलर का पासपोर्ट ऐसे व्यक्ति को इश्यू किया जाता है, जो केवल दसवीं कक्षा तक ही शिक्षित होता है। इन्हें दिशनिर्देशों को समझने के लिए किसी अन्य की जरूरत होती है। ये ज्यादातर विदेश में माइग्रेट मजदूरों के लिए होता है। इसमें भी व्यक्ति के विषय में जानकारी दर्ज होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Which people get Blue Mehron White and Orange color passports know the meaning of these passport
पासपोर्ट के अलग रंगों का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • अब बारी है सफेद रंग के पासपोर्ट की, तो ये पासपोर्ट सरकारी पदाधिकारियों व गवर्मेंट ऑफिशियल के लिए जारी किया जाता है। कस्टम चेकिंग के दौरान उन्हें उसी प्रकार सम्मान मिलता है। इसमें वे लोग शामिल है, जो सरकारी कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाते हैं।
विज्ञापन
Which people get Blue Mehron White and Orange color passports know the meaning of these passport
पासपोर्ट के अलग रंगों का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • मैरून रंग के पासपोर्ट की बात की जाए, तो ये उन पासपोर्ट भारतीय उच्चायोग संबंधी अधिकारियों के लिए जारी किया जाता है, जो विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें सबसे खास बात तो ये है की ऐसे पासपोर्टधारियों पर विदेशों में मुकदमा दर्ज करना बेहद मुश्किल होता है। वहीं ऐसे लोगों को किसी वीजा की जरूरत भी नहीं होती। साथ ही इमीग्रेशन में भी समय कम लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed