फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: दुकानदार बेच रहा है प्रिंट रेट से ज्यादा महंगी बीयर या शराब? तो यहां करें शिकायत

Mon, 16 Sep 2024 03:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 16 Sep 2024 03:09 PM IST
विज्ञापन
Where to complain about a shopkeeper selling beer or liquor at a rate higher than the print rate
ज्यादा रेट पर बिके शराब, तो कहां करें शिकायत? - फोटो : Amar Ujala

Complaint of Liquor Overpricing: अगर आप देखेंगे कि कल कोई त्योहार है और जिसके कारण शराब की दुकानें बंद है, तो फिर लोग एक दिन पहले ही ज्यादा मात्रा में शराब-बीयर ले लेते हैं। जबकि, शराब को स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं बताया जाता है और ये खुद शराब की बोतल पर भी लिखा होता है। शराब बेचकर सरकार काफी एक्सरसाइज टैक्स वसूलती है। वहीं, दूसरी तरफ भले ही पहले से शराब और बीयर के दाम तय होते हैं, लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें दुकानदार तय दाम से भी ज्यादा रेट पर शराब बेचता है। इसलिए अगर ऐसा होता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं जिसके बाद दुकानदार पर भारी जुर्माना लगाया जाता है। तो चलिए जानते हैं शिकायत करने का तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Where to complain about a shopkeeper selling beer or liquor at a rate higher than the print rate
ज्यादा रेट पर बिके शराब, तो कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock

क्या होता है?

  • दरअसल, कई दुकानदाकर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों को शराब या बीयर तय प्रिंट से अधिक रेट पर बेचते हैं। वहीं, कई लोग इसका विरोध नहीं करते हैं और ज्यादा पैसे देकर शराब खरीद लेते हैं। हालांकि, जो लोग बोलते भी हैं उनकी भी दुकानदार सुनते नहीं हैं।
Where to complain about a shopkeeper selling beer or liquor at a rate higher than the print rate
ज्यादा रेट पर बिके शराब, तो कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock

क्या करें?

  • अगर कोई दुकानदार शराब या बीयर को उसकी तय कीमत (जो बोतल पर दी गई है) से ज्यादा रेट पर बेचता है तो आपको उसे ज्यादा पैसे देने की जरूरत नहीं है। आप दूसरी दुकान से खरीद सकते हैं या आप दुकानदार से ये बोल सकते हैं कि ये गैरकानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Where to complain about a shopkeeper selling beer or liquor at a rate higher than the print rate
ज्यादा रेट पर बिके शराब, तो कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock

यहां शिकायत कर सकते हैं

  • अगर दुकानदार तय दाम से ज्यादा पैसे ले रहा है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। आप उसकी शिकायत एक्साइज विभाग में कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो जब आपसे दुकानदार ज्यादा पैसे मांगे आप तब ही उसे ये बता सकते हैं कि अगर वो ऐसा करेगा तो आप उसकी शिकायत विभाग में कर देगा। ऐसा करने से दुकानदार शायद ज्यादा पैसे न लें।
विज्ञापन
Where to complain about a shopkeeper selling beer or liquor at a rate higher than the print rate
ज्यादा रेट पर बिके शराब, तो कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर दुकानदार फिर भी नहीं मानता है तो आप एक्साइज विभाग को शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आप देखेंगे तो शराब की दुकान के बाहर ही एक्साइज विभाग का नंबर लिखा होता है जिस पर आप कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं है तो आप अपने क्षेत्र के एक्साइज डिपार्टमेंट का नंबर ढूंढकर उस पर शिकायत कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed